Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बदतमीज थानेदार के खिलाफ 3 महिला सिपाहियों ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं हैं. वर्दी पहन कर भी नहीं. जब थानेदार ही इज्जत पर धावा बोले तो उसे कौन बचाए. कितनी हिम्मत करके इन महिला सिपाहिनों ने अपनी बात वीडियो के जरिए सामने रखी होगी, इसकी कल्पना कर सकते हैं. अनुशासन के धागे में बंधे पुलिस विभाग में अपनी पीड़ा को सार्वजनिक करना भी जुर्म है. पर जब दर्द हद से गुजर जाए तो सारी सीमाएं-बाधाएं तोड़ एक आवाज तो उठानी होगी, एक पत्थर आसमान की तरफ उछालना होगा.

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. ह्वाट्सअप के जरिए यहां से वहां तेजी से घूम रहा है. इन महिलाओं की आवाज को भड़ास के प्लेटफार्म पर भी स्थान दिया जा रहा है ताकि पुलिस विभाग में महिला सिपाहियों के उत्पीड़न पर एक बहस की शुरुआत हो सके. सरकारें इस मामले को संज्ञान लेकर महिला सिपाहियों के हित में कोई नीति बना सकें.

ये प्रकरण यूपी के बदायूं जिले के थाना कादर चौक का है. थानेदार और उसके एक खास सिपाही से परेशान महिला कांस्टेबिल पूनम, पूजा और सरिता यादव ने अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश की है.

देखें वीडियो… नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें….

meri kahani suno

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन