Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महोबा में पत्रकार से प्रताड़ित दुकानदार ने वीडियो वायरल कर दी आत्मदाह की धमकी…देखें वीडियो

मदन मोहन सोनी-

वसूली करने वाले कथित पत्रकारों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। महोबा के एक दुकानदार को एक ऐसे ही कथित पत्रकार ने इतना प्रताड़ित किया कि अब दुकानदार आत्मदाह करने की धमकी दे रहा है।

महोबा के उदल चौक निवासी अंशु पुरवार मोबाइल रिपेयरिंग और सिम बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। रक्षाबंधन के दो दिन पूर्व एक स्थानीय पत्रकार अपने साले के साथ सिम लेने अंशु की दुकान पर आया।

कुछ दिन बाद उसने अंशु पर अपनी आईडी पर दूसरे को सिम देने का आरोप लगाकर उसे प्रताड़ित करने लगा। कथित पत्रकार का इतने से ही मन नहीं भरा तो उसने अंशु के खिलाफ सोशल मीडिया में दुष्प्रचार करना शुरु कर दिया।

अंशु ने महोबा के पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन देकर सुभाष चौकी थाना इंचार्ज सनय कुमार एवं सिपाही सोनकर द्वारा भी काम करवाकर पैसे नहीं देने का शिकायत की है। जब दुकानदार सिपाही से अपने काम के पैसे मांगता है तो वो कथित पत्रकार का नाम लेकर धमकाते हैं और फर्जी केस लिखने की धमकी देते हैं।

अंशु ने कथित पत्रकार के खिलाफ पुलिस प्रशासन की शरण ली लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। पुलिस प्रशासन भी पत्रकार का ही साथ दे रहा है। अंशु का कहना है कि अब उसके सामने आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. कमर बेग, बाँदा

    November 15, 2023 at 6:26 pm

    सोनी जी पूरी जानकारी करने की कृपा करें, इस आरोपी के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिसमे लूट अपरहण हत्या का प्रयास जैसे मामले हैं। दुख की बात यह है कि आप वरिष्ठ पत्रकार होकर अपराधियो की खबर डालकर पत्रकारिता को बदनाम कर रहे हैं। ये मोबाइल रिपेयरिंग नही करता बल्कि मोबाइल के ब्लेक मार्केटिंग करता है। फर्जी सिम बेंचता है। कुछ दिन पूर्व इसने एक व्यक्ति को फर्जी सिम बेंची थी । जब उस व्यक्ति ने विरोध किया तो उसे बीच चौराहे में बुरी तरह मारा था। अगर पुलिस बीच मे न आती तो यह अंशु पुरवार उसे जान से मार देता। ये महोबा का कुख्यात अपराधी है। इस अपराधी के परिवाद वालो ने भी अपने अपराधी भाई अंशू पुरवार का बहिष्कार कर दिया है।

  2. राजा मुकेरी

    November 23, 2023 at 5:16 pm

    मान्यवर ये वही अनुज शर्मा है जिसका नाम स्वर्गीय इन्द्रकांत त्रिपाठी मौत में भी सामने आ चुका है और जिसकी जांच भी चल रही है। ये संगठित गिरोह बनाकर अपराधों को अंजाम देता है। अधिकारियों को ब्लैकमेल करना सट्टा जुआ खिलवाना इसका असली पेशा है। ये अपने एक साथी रशीद कुरेशी के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। जिसके द्वारा बड़े स्तर पर जुआ संचालन भी महोबा शहर के मुकेरि मोहल्ले में हो रहा है। पत्रकरिता की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को करना इनका असली पेशा है। अंशु पुरवार अकेला ऐसा व्यापारी नही बल्कि तमाम ऐसे लोग है इनसे रंगदारी मांगी जाती है। इनके खिलाफ कई मुकदमें भी दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन