
कन्हैया शुक्ला-
लखनऊ : ममता त्रिपाठी ख़ुद को पत्रकार बताती हैं लेकिन वे जिस किस्म की बिलो द बेल्ट टिप्पणियाँ कर रही हैं, उससे शक होता है कि उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है या नहीं। वे या तो एक आदमी को टारगेट कर उसका विरोध करते करते मानसिक संतुलन खो चुकी हैं या फिर सुपारी पत्रकारिता कर रही हैं, किसी के इशारे पर कुछ भी अनाप शनाप लिख रही हैं।
देखिए एक्स पर वो क्या पोस्ट कर रहीं हैं, लास्ट में उन्होंने आशीष पटेल और अमित शाह को टैग किया है जिससे पता चलता है कि किसके इशारे पर और किसके संरक्षण में ये एकतरफा और निजी टिप्पणियां कर रहीं हैं।
क्या ममता त्रिपाठी एक औरत होकर दूसरों की इस तरह बॉडी शेमिंग करेंगी? ये बहुत गंदा है, बहुत घिनौना है, बहुत बिलो द बेल्ट है। ये पोस्ट पत्रकारिता के छात्रों को पढ़ाया जाना चाहिए कि जीवन में किसी के लिए भी ऐसा नहीं लिखना है, अपने दुश्मन के लिए भी नहीं!
पहले पढ़िए ममता त्रिपाठी (जिन्हें अब पत्रकार कतई नहीं कहा जा सकता) की पोस्ट-
Mamta Tripathi-
आज आपकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर देखकर काफ़ी चिंता हुई…@ShishirGoUP
आपको सच में एक बेहतर इलाज की ज़रूरत है…डरने की ज़रूरत नहीं है ये महज एक hormonal problem है।
बीमारी के बाद भी इतनी मेहनत ..hats off to you…@myogiadityanath जी आपने कोई पुण्य कार्य किए होंगे जो आपको ऐसा मेहनती अफसर मिला है
“अर्द्धनारीश्वर” भगवान शिव से प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ रखें, अगर कोई दिक्कत हो तो crowd funding के लिए अपील करने में पूरी मदद करेंगे हम…
@brajeshpathakup जी अपनी सरकार के अफ़सर की मदद करें @ErAshishSPatel @AmitShah


दुनिया भर में ये एक सामान्य शिष्टाचार है कि किसी के रंग रूप आकार प्रकार नस्ल धर्म जाति बीमारी जेंडर कलर क्षेत्र आदि को लेकर टिप्पणी नहीं की जाती, मजाक नहीं उड़ाया जाता लेकिन ममता त्रिपाठी ख़ुद को वरिष्ठ पत्रकार कहलाने के बावजूद ऐसी ओछी हरकत कर गई हैं। ख़ुद उनकी पोस्ट के कमेंट में लोग उनकी इस छिछोरी हरकत की आलोचना कर आईना दिखा रहे हैं। पढ़िए कुछ टिप्पणियां-





























ममता त्रिपाठी में अगर थोड़ी भी संवेदना होगी, समझ होगी, सोच होगी तो वे अपनी इस घटिया पोस्ट को न सिर्फ़ डिलीट कर देंगी बल्कि अपनी हरकत के लिए माफ़ी भी माँगेंगी।
मतभेद ज़रूरी है। विरोध लोकतंत्र का गहना है। लेकिन इस लेवल पर गिर कर? इस स्तर का लेखन?
ये सच में मानसिक विक्षिप्तता है!
ईश्वर ममता पर अपनी ममतामयी नज़र डाले, इनका मन ठीक करे!
गेट वेल सून ममता!
और हाँ, एक बात और ममता जी, प्लीज अखिलेश यादव की इस फोटो पर उनके शरीर को लेकर कुछ उल्टा पुल्टा मत लिख देना!

वैसे पता है सबको, आप अखिलेश जी पर कभी कोई नकारात्मक टिप्पणी नहीं करेंगी!
लेखक कन्हैया शुक्ला लखनऊ के मूल निवासी हैं. ज़ी न्यूज़, भारत24 समेत कई न्यूज़ चैनलों में कार्य कर चुके हैं। इनसे संपर्क +91 88199 38883 के ज़रिए किया जा सकता है।
अखिलेश यादव से संबंधित खबर-


