Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मनीष शर्मा की ट्रेनिंग से गदगद हुए श्रीलंकाई खेल पत्रकार

चैनल वन के स्पोर्ट्स एडिटर और प्राइम टाइम हेड मनीष शर्मा ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पिछले दिनों आयोजित दो दिनी वर्कशॉप और सेमिनार में श्रीलंकाई खेल पत्रकारों और अधिकारियों का दिल जीत लिया। श्रीलंका खेल मंत्रालय ने इस दो दिनी ट्रेनिंग-सेमिनार का आयोजन अपने खेल पत्रकारों में सुधार के लिए किया था। श्रीलंका खेल मंत्रालय कार्यक्रम से इतना ज्यादा खुश और संतुष्ट हुआ कि मनीष शर्मा और देशबंधु अखबार के विजय कुमार दोनों को तीन महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एक और बड़े सेमिनार के लिए अभी से ही तैयार रहने के लिए कह दिया गया है।

manish sharma 1 640x480

द्वीप प्रज्ज्वलित करते मनीष शर्मा

भारत से चैनल वन के स्पोर्ट्स एडिटर और देशबंधु के वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय कुमार का चयन इस सेमिनार के लिए हुआ था। सेमिनार का आयोजन पांच और छह सितंबर को कोलंबो में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स साइंस के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। इस दो दिनी सेमिनार में मनीष शर्मा ने श्रीलंकाई खेल पत्रकारों को खेल पत्रकारिता के सिद्धांत और टीवी पर डेस्क और रिपोर्टिंग में आने वाली चुनौतियों और सकारात्मक आलोचना के बारे में बताया।

इस दो दिनी से मिनार में डेढ़-डेढ़ घंटे के तीन सत्र आयोजित किए गए और कार्यक्रम में करीब साठ से सत्तर के बीच श्रीलंकाई खेल पत्रकारों के अलावा श्रीलंका के खेल सचिव अनुरा जयविकर्मा, डायरेक्टर जनरल रंजनी जयाकोडी और मंत्रालय के मीडिया सेक्रेट्री हर्षा अबयकून सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में श्रीलंकाई खेलमंत्री को भी आना था, लेकिन आखिरी समय में अचानक ही निजी कारणों के चलते वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन