Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

मनीष श्रीवास्तव बने नवभारत टाइम्स के स्थानीय संपादक

नवेद शिकोह–

मनीष श्रीवास्तव बने नवभारत टाइम्स के स्थानीय संपादक

Man in a denim shirt and sunglasses leaning on a desk in a bright office, smiling at the camera.

जमीनी पत्रकार मनीष श्रीवास्तव को नवभारत टाइम्स लखनऊ के स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर मिश्रा के इस्तीफे के बाद नव भारत टाइम्स प्रबंधन ने ये फैसला लिया है।

डाक्टर मनीष श्रीवास्तव जमीनी, जुझारू और खाटी पत्रकार हैं। दैनिक जागरण में करीब दो दशक तक अपनी धारदार रिपोर्टिंग से बड़ी पहचान बनाने वाले डाक्टर मनीष ने करीब तेरह साल पहले लखनऊ में शुरू हुए नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर लिया था। यहां इन्होंने राजनीतिक रिपोर्टिंग के दौरान यादगार एक्सक्लूसिव खबरों से राजनीतिक हलकों में बड़ी पहचान बनाई। और यूपी में अखबार को राजनीतिक क्षेत्र में स्थापित किया।

बिना पलायन किए लखनऊ में ही रहकर बड़े अखबारों में लम्बे समय तक टिके रहना और देश के चर्चित अखबार नवभारत टाइम्स में स्थानीय संपादक बनने का नसीब हर किसी पत्रकार का नहीं होता। मनीष परिश्रम, प्रतिभा के साथ भाग्य के भी धनी हैं। शुभकामनाएं।

ये भी पढ़िए….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन