Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनीष झा, जहीर अब्बास, नवीन दलाल, उत्तमनाथ के बारे में सूचनाएं

हिन्दुस्तान अखबार की लखनऊ यूनिट से खबर है कि मीडिया मार्केटिंग हेड मनीष झा ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रबंधन ने उन्हें पद से हटाया है. सूत्रों के मुताबिक मनीष झा पर कुछ आरोप लगे थे जिसके बाद उन्हें जाना पड़ा.

जहीर अब्बास उसमानी ने पत्रिका को कहा अलविदा. डीडवाना (नागौर) से खबर है कि राजस्थान पत्रिका संवाददाता जहीर अब्बास उसमानी ने पिछले दिनों पत्रिका समूह को अलविदा कह दिया है. अब वे स्वतंत्र पत्रकार के रूप में मासिक न्यूज मैगजीन ‘राजस्थान डायरी’ से जुड़े हैं. उसमानी के पिता इस्तेखार उसमानी ने पत्रिका में 33 सालों तक सेवाएं दी. जहीर अब्बास ने करीब 12 सालों तक राजस्थान पत्रिका के संवाददाता के रूप में कार्य किया. जल संरक्षण में किए गए उनके प्रयासों के लिए बीकानेर में शंभू शेखर सक्सेना राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार व जनहित के मुद्दों को अदालत तक ले जाने के लिए जोधपुर में उत्थान अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

नवीन दलाल ने 6 महीने तक ‘ख़बरें अभी तक’ चैनल के आउट पुट में काम किया. फिलहाल उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. नवीन की दो महीने से सेलरी को लटकाए रखा गया है.. बाद में जब उन्होंने ट्रेनिंग लेटर मांगा तो इसके लिए भी प्रबंधन आनाकानी करने लगा.. इस कारण नवीन को दूसरी जगह काम करने में दिक्कत हो रही है….

खबर है कि दैनिक जागरण, रांची के एडिटर किशोर झा ने आफिस के ही सीनियर व्यक्ति उत्तमनाथ के साथ अभद्र व्यवहार किया. इससे मीडियाकर्मियों में गहरी नाराजगी है. किशोर झा की कार्यशैली से आफिस के लोग दुखी हैं. इनका कोपभाजन बनने के डर से कार्यरत पत्रकारों में दहशत है. आफिस का माहौल तनावपूर्ण है और यही सब होता रहा तो कभी भी अप्रिय घटनाक्रम हो सकता है.

https://youtu.be/BXu6enscLjo

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन