Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा के ऊपर एफ़आईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए!

कुणाल शुक्ला-

कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने RPSC सदस्य से दिया इस्तीफा। हाईकोर्ट ने SI भर्ती फर्जीवाड़े में मंजू शर्मा का जिक्र किया था, EO/RO/AEN/SI/RAS समेत कई भर्तियों में तथाकथित कवि कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने किया था फर्जीवाड़ा।

दूसरों के बेटियों के ऊपर टिप्पणी करने वाले इस कथित कवि विश्वास कुमार शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा के इस्तीफ़े से सिर्फ़ काम नहीं चलेगा.

एसआई भर्ती घोटाला राजस्थान हाईकोर्ट में सिद्ध हुआ है, सैकड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया, कई सड़क पर आ गए।कइयों के लिए अब रोज़ी रोटी का संकट है।

हाईकोर्ट ने मंजू शर्मा को लेकर तल्ख़ टिप्पणीयाँ की हैं,मामले में भ्रष्टाचार की बात भी सामने आई है। मंजू शर्मा के ऊपर एफ़आईआर दर्ज कर उसे जेल भेजा जाना चाहिए।


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सदस्य मंजू शर्मा ने इस्तीफा दिया। मंजू शर्मा प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की पत्नी हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 को रद कर दिया था। इसमें फर्जीवाड़े के खूब आरोप लगे थे।

HC ने RPSC से जुड़े जिन 6 लोगों पर टिप्पणी की, उसमें मंजू शर्मा भी शामिल थीं। जस्टिस समीर जैन ने ये तक कहा था कि घर के भेदियों ने ही लंका ढहा दी, क्योंकि RPSC सदस्यों ने ही पेपर बेच दिए।

-सचिन गुप्ता


नैतिकता के फर्जी पैरोकार कुमार विश्वास (विश्वास कुमार शर्मा) की पत्नी मंजू सैनी उर्फ मंजू शर्मा का जिक्र हाईकोर्ट के फैसले में बार-बार किया गया है । -ममता राजगढ़


जैकी यादव-

यह हैं मंजू शर्मा, ये प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास की पत्नी हैं। कल मंजू शर्मा से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB ने घण्टों पूछताछ की है।

मंजू शर्मा राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य हैं। आरोप है कि राजस्थान में EO की भर्ती में पैसे लेकर पास कराया गया था उसी मामले के सिलसिले में मंजू शर्मा से ACB ने पूछताछ की है। हालांकि इस मामले में कई RPSC के सदस्यों से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

अब ये आरोप झूठ हैं या सच यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा तब तक आप लोग समझिए कि ज़िंदगी में सब मोह माया है ऐसा हमारे सभी कथावाचक बताया करते हैं।


देखें ये वीडियो-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन