Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में जंगलराज : मंत्री पारसनाथ यादव के बेटे ने पत्रकार समेत आम जन को अंगरक्षकों से पिटवाया

जौनपुर : लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसैना के पास सोमवार को ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। कई लोग उसमें फंसे थे। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी बीच प्रदेश के कद्दवर मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव भी इसमें आकर फंस गए। काफी देर तक हार्न व हूटर बजाने के बाद भी रास्ता नहीं मिला, तभी निर्देश मिला तो साथ चल रहे गनर वाहन से नीचे उतर गए। मंत्री पुत्र के साथ चल रहे गनर ने लोगों पर लाठी भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। एक अधिवक्ता भी उसमें घायल हो गए।

गनर ने आव देखा न ताव, जाम खोलवाने के लिए लोगों से भिड़ गए और मारपीट करने लगे। धक्का-मुक्की के साथ लाठी भांजी तो कई लोग भयवश गिर पड़े। इसी बीच मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता व एक अखबार के प्रतिनिधि बृजराज चौरसिया को भी अंगरक्षकों ने धकिया दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई। गनर जब पत्रकार के पास भी पहुंचकर लाठी चलाने लगा तो विरोध करने पर लाठी से पत्रकार के सिर पर वार कर दिया जिसके कारण पत्रकार का हेल्मेट टूट गया। गाली देने से मना करने पर गनर ने मारने के लिए कार्बाईन गन तान लिया। बाद में पत्रकार ने लकी यादव से शिकायत की तो लकी यादव ने कहा कि मेरी गाड़ी आने पर जाम नहीं खुलेगा तो लाठी चलेगी।

पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत लाइन बाजार थाने पर की। मंत्री पुत्र का नाम सामने आते ही एसओ ने कार्रवाई करने से हाथ खड़ा कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने एएसपी सिटी रामजी सिंह यादव के दरबार में इसकी गुहार लगाई। उन्होंने भी पल्ला झाड़ते हुए थाने की तरफ इशारा कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत फोन द्वारा आईजी व डीआईजी से भी की है। पत्रकार ने लिखित शिकायत की है कि किसके आदेश पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को गनर मुहैया कराया गया है। लकी आए दिन गनर के बदौलत बदतमीजी कर सुर्खियों में रहता है। पत्रकार ने थाने से लेकर आईजी तक गनर व मंत्री पुत्र पर कार्रवाई की गुहार लगाई। अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन