Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

एमडी की शादी, कर्मचारियों को पिछले पांच माह से तनख्वाह नहीं

झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के डूण्डलोद कस्बे से प्रकाशित दैनिक अंबर समाचार पत्र में पिछले पांच महिनों से तनख्वाह नहीं मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष है। बताया जा रहा है कि समाचार पत्र के एमडी दिनेश रणवां की 6 दिसंबर की शादी के चलते कर्मचारियों की तनख्वाह रोक ली गई है। समाचार पत्र को शुरू हुए अभी जुम्मा-जुम्मा तीन वर्ष ही नहीं हुए कि संस्थान की माली हालात खराब हो गई।

संस्थान के प्रबंध निदेशक दिनेश रणवां की शादी 6 दिसंबर को होने के कारण संस्थान के चेयरमैन शीशराम रणवां संस्थान की सारी पूंजी शादी पर खर्च करने पर उतारू हैं। उन्हें इस बात से कोई सरोकार नहीं है कि संस्थान के कर्मचारियों के घरों पर शादी हो सकती है क्या, कर्मचारियों को भी घर चलाने के लिए रूपयों की जरूरत पड़ सकती है क्या। समाचार पत्र के शुरू होने से लेकर अब तक तनख्वाह समय पर नहीं मिलने पर करीब 70 प्रतिशत कर्मचारियों ने संस्थान से विदाई ले ली है, लेकिन संस्थान के प्रबंधक का इस बात से कोई मतलब नहीं है। तनख्वाह नहीं मिलने पर शेष बचे कर्मचारी भी दूसरी जगह तलाश करने में लगे हुए हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन