Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मीडिया कंपनियों की जिद से मीडियाकर्मी तेजी से हो रहे कोरोना के शिकार, दैनिक भास्कर और न्यूज18 भी चपेट में

दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में तो बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी कोरोना पीड़िता हैं. अन्य दूसरे मीडिया संस्थानों में भी केस सामने आने लगे हैं. ये सब मीडिया कंपनियों की जिद का नतीजा है जो अपने कर्मियों को आफिस आकर काम करने के लिए मजबूर कर रही हैं. दैनिक भास्कर और न्यूज18 के मीडियाकर्मी भी कोरोना पीड़ित मिले हैं.

पता चला है कि दैनिक भास्कर पानीपत के एचआर मैनेजर दीपक मलिक कोरोना पाजिटिव निकले हैं. इनका पूरा परिवार क्वारंटीन है. बावजूद इसके, दैनिक भास्कर के आफिस को सील नहीं किया गया है. बताया जाता है कि भास्कर अपने रिपोर्टरों के जरिए पुलिस पर दबाव बनाकर आफिस सील किए जाने से रोकने में कामयाब रहा है.

इसी तरह की हरकत के कारण दैनिक जागरण आगरा में मरीजों की संख्या दर्जन भर हो गई क्योंकि वहां भी आफिस सील नहीं किया गया और मीडियाकर्मियों से काम लेना जारी रहा जिससे संक्रमण फैलता रहा.

उधर, न्यूज18 के नोएडा फिल्म सिटी आफिस में एक असिस्टेंट प्रोड्यूसर के कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. टिकर पर तैनात असिस्टेंट प्रोड्यूसर आशीष कुमार को कोरोना पाजिटिव बताया गया है. एचआर को सूचित कर दिया गया है और आफिस में कार्यरत ब्यूरो चीफ, एंकर्स आदि को तुरंत क्वारंटीन कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-

कोरोना से दैनिक जागरण के एक वरिष्ठ पत्रकार का निधन, दर्जन भर संक्रमित पत्रकारों का चल रहा इलाज!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन