Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला पत्रकार मिलिता की जिंदगी में पति के अलावा एक और शख्स था!

राज्यसभा टीवी में प्रोड्यूसर मिलिता दत्ता मंडल की जिंदगी में पति के अलावा एक और शख्स के होने की बात पुलिस के सामने आई है। दंपति के वैवाहिक जीवन में सब ठीक नहीं चल रहा था। यहां तक कि दोनों एक डॉक्टर से काउंसिलंग भी करा रहे थे। जनवरी में अंतिम काउंसलिंग की बात सामने आ रही है। क्राइम ब्रांच ने मिलिता के साथ काम करने वाले युवक को 16 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। मिलिता उससे फोन पर बातें किया करती थीं। कॉल डिटेल खंगालने पर यह खुलासा हुआ है। पुलिस काउंसलिंग करने वाले डॉक्टर से भी इस बारे में पूछताछ कर सकती है।

राज्यसभा टीवी में प्रोड्यूसर मिलिता दत्ता मंडल की जिंदगी में पति के अलावा एक और शख्स के होने की बात पुलिस के सामने आई है। दंपति के वैवाहिक जीवन में सब ठीक नहीं चल रहा था। यहां तक कि दोनों एक डॉक्टर से काउंसिलंग भी करा रहे थे। जनवरी में अंतिम काउंसलिंग की बात सामने आ रही है। क्राइम ब्रांच ने मिलिता के साथ काम करने वाले युवक को 16 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। मिलिता उससे फोन पर बातें किया करती थीं। कॉल डिटेल खंगालने पर यह खुलासा हुआ है। पुलिस काउंसलिंग करने वाले डॉक्टर से भी इस बारे में पूछताछ कर सकती है।

क्राइम ब्रांच सूत्रों ने बताया कि घटना के दिन मिलिता की पति सूर्य ज्योति मंडल और ऑफिस में ही काम करने वाले एक साथी के साथ अलग-अलग समय पर कई बार बात हुई थी। ऑफिस में मिलिता के इस साथी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके। बताया जा रहा है कि मिलिता और उनके पति के बीच मनमुटाव की वजह भी यही शख्स था। जांच में पता चला है कि घटना वाले दिन मिलिता दफ्तर तो गईं थीं लेकिन कुछ देर बाद वह वहां से चली गई थीं जबकि अपार्टमेंट में वह रात दस बजे आई थीं। अभी मिलिता का आईफोन नहीं खुल पाया है। अधिकारियों को विश्‍वास है कि आईफोन से महिला पत्रकार की मौत का राज खुल जाएगा।

मिलिता घटना के दिन ऑफिस से गायब रही थी। ऑफिस में अन्य सहयोगियों ने उसे दिनभर नहीं देखा था, लेकिन दफ्तर में उनका इन और आउट पंच हुआ था। पुलिस की जांच में भी यह बात अब सामने आ गई है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि दफ्तर में जिस साथी से मिलिता की बात हुई थी, उसे नोटिस भेजा गया है। आगामी 16 अगस्त को उससे पूछताछ की जाएगी। सूत्रों की मानें तो काउंसिलिंग कर रहे डॉक्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट को जांच के लिए आगरा भेजा गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने में करीब दो महीने का वक्त लगेगा। इसी के बाद पता चल सकेगा कि सुसाइड नोट में लिखाई मिलिता की थी या नहीं। अभी तक मिलिता के फोन का लॉक भी नहीं खुल सका है। आईफोन में लॉक लगा है और इसे तोड़ा नहीं जा सका है। आईफोन से भी मौत से संबंधित कई बातें सामने आ सकती है।

21 जुलाई की रात 11.10 पर वैशाली सेक्टर चार स्थित महागुन मोजैक फेस दो अपार्टमेंट में आने से पहले ही मिलिता ने सुसाइड नोट लिख लिया था। आठवीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में जाने की बजाय काफी देर तक तो मिलिता बेसमेंट की पार्किंग में ही टहलती रही। वहीं उसने अपना चश्मा फेंका था। इसके बाद वह पहली मंजिल पर गईं जहां उसने अपनी चप्पल उतार फेंकी। जांच में सामने आया है कि मिलिता आठवीं मंजिल तक पहुंच गई मगर फ्लैट में जाने की बजाय नीचे छलांग लगा दी। यह भी पता चला है कि मिलिता व उनके पति सूर्य ज्योति मंडल के संबंधों में पहले भी तनाव आ गया था। जनवरी में दोनों की एक चिकित्सक ने काउंसलिंग भी की थी। पुलिस अब उस चिकित्सक से भी पूछताछ करेगी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया है कि सूर्य ज्योति मंडल बेहद शांत स्वभाव के थे जबकि मिलिता काफी खुले विचारों की थीं। उन्हें जल्द ही गुस्सा भी आ जाता था। मिलिता की कार से मिले सुसाइड नोट की लिखावट को परिजनों ने मिलिता की ही बताया है। हालांकि पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट आगरा भेजा है। जहां पर हैंड राइटिंग एक्सपर्ट इसकी सच्चाई का पता लगाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन