Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026-27 की मेजबानी करेगा जयपुर, डॉ. जगदीश चंद्र और निखिल आनंद की अगुवाई में होगा आयोजन

डोनाल्ड ट्रंप की विरासत को भारत में मिलेंगे नए आयाम, पत्रिका गेट पर शूट के साथ शुरू हुआ नया अध्याय

जयपुर: भारत में फैशन और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया एक नए मोड़ पर पहुंच रही है। “भारत 24: विजन ऑफ न्यू इंडिया” और ग्लैमानंद एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (मिस यूनिवर्स इंडिया के आधिकारिक लाइसेंस होल्डर) ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 और 2027’ का आयोजन वे मिलकर करेंगे। जयपुर में हुए इस ऐलान के साथ ही भारत में सौंदर्य, सशक्तीकरण और संस्कृति का एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन एक समय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व (1996-2015) में थी। उनके नेतृत्व में यह पेजेंट अंतरराष्ट्रीय ग्लैमर और पहचान का प्रतीक बना था। अब इस विरासत को भारत में डॉ. जगदीश चंद्र आगे बढ़ा रहे हैं, जिन्हें मिस यूनिवर्स इंडिया फैशन वर्टिकल का सीईओ नियुक्त किया गया है। मीडिया और फैशन जगत में सशक्त उपस्थिति रखने वाले डॉ. जगदीश चंद्र इस आयोजन को केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि संस्कृति, युवा नेतृत्व और विविधता के समावेश से एक नई पहचान दिलाने जा रहे हैं।

निखिल आनंद की रणनीतिक दृष्टि से मिलेगा वैश्विक आयाम

ग्लैमानंद एंटरटेनमेंट के चेयरमैन और मिस यूनिवर्स इंडिया के नेशनल डायरेक्टर निखिल आनंद इस यात्रा में डॉ. जगदीश चंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सुंदरता और संस्कृति को प्रमुखता से स्थापित करने में उनकी रणनीति और दृष्टिकोण निर्णायक रहे हैं।

पत्रिका गेट से शुरू हुई मिस यूनिवर्स इंडिया की नई यात्रा

इस अभियान की शुरुआत जयपुर के ऐतिहासिक पत्रिका गेट पर हुए एक विशेष फोटोशूट से हुई, जिसमें सान्वी, रवितन्या, रिजुल, कजाया और प्रकृति जैसे मॉडल्स ने भारतीय विरासत और आधुनिक फैशन का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इसके बाद डॉ. जगदीश चंद्र और आनंद फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल के कार्यालय पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ट्रंप से ट्रायम्फ तक

डोनाल्ड ट्रंप के स्वामित्व के दौर में मिस यूनिवर्स एक ग्लोबल ब्रांड बना। अब इस विरासत को डॉ. जगदीश चंद्र और निखिल आनंद एक नई ऊंचाई पर ले जाने को तैयार हैं। यह जोड़ी न केवल सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन करेगी, बल्कि ऐसे सांस्कृतिक दूतों को तैयार करने का प्रयास भी करेगी, जो भारत की आत्मा, विविधता और परंपराओं को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सकें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन