Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मिथिलेश सिन्हा बने NEWS TV INDIA के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर

नेशनल चैनल लॉन्च के बाद पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के रीजनल चैनल की तैयारी तेज़

वरिष्ठ टीवी पत्रकार मिथिलेश सिन्हा ने अपने करियर की नई पारी की शुरुआत करते हुए जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी नेशनल न्यूज़ चैनल NEWS TV INDIA की कमान संभाल ली है। साथ ही वे NEWS TV INDIA पंजाब (जो पंजाब, हरियाणा और हिमाचल को कवर करेगा) के भी प्रभारी रहेंगे। उन्हें ग्रुप मैनेजिंग एडिटर (Group Managing Editor) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NEWS TV INDIA के प्रोमोटर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, चैनल में एक मजबूत और अनुभवी प्रोफेशनल टीम तैयार की जा रही है, जो एक नए और इनोवेटिव कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है।

नेशनल चैनल की लॉन्चिंग के तुरंत बाद NEWS TV INDIA पंजाब चैनल शुरू करने की योजना है, जो पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के दर्शकों के लिए समर्पित होगा। इस रीजनल चैनल का अत्याधुनिक स्टूडियो मोहाली के ऐरोसिटी में तैयार किया जा रहा है।

मिथिलेश सिन्हा और चैनल की प्रोमोटर टीम लॉन्चिंग की तैयारियों में पूरी तरह जुटी है। अत्याधुनिक न्यूज़ स्टूडियो, वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी, पीसीआर सिस्टम और देशभर में ब्यूरो ऑफिस लगभग तैयार हैं। दिल्ली ऑफिस से NEWS TV INDIA का Dry Run कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है।

मिथिलेश सिन्हा इससे पहले FOCUS TV, इंडिया न्यूज़, इंडिया टीवी, ZEE NEWS और OTT INDIA TV जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे कई चैनलों की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

मूल रूप से किशनगंज (बिहार) के रहने वाले मिथिलेश सिन्हा ने वर्ष 2002 में ‘आंखों देखी’ (DD News) से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सुहैब इलयासी के साथ मिलकर Zee News और India TV के लिए कई क्राइम-बेस्ड शो और स्पेशल सीरीज़ पर काम किया।

दो दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय मिथिलेश सिन्हा ने रिपोर्टिंग, प्रोग्रामिंग और संपादकीय नेतृत्व में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन