Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आप लोगों ने ये डॉ राजेश्वर सिंह-ब्रजेश मिश्रा वाला पॉडकास्ट देखा या नहीं?

यशवंत सिंह-

आप लोगों ने ये डॉ राजेश्वर सिंह – ब्रजेश मिश्रा वाला पॉडकास्ट देखा या नहीं? बहुत दिन बाद मैंने कोई इतना लंबा वीडियो मोबाइल पर देखा।

डॉ राजेश्वर सिंह आज एमएलए हैं। सारे कॉरपोरेट्स को अपने विधानसभा क्षेत्र में ला पटका है। यूथ, महिला, बुजुर्ग सबके लिए खूब काम किया और कर रहे।

राजेश्वर सिंह इसके पहले पुलिस अफसर थे, ed अफसर हुए, फ़िल्म में एक्टिंग की, वकील हैं, अब विधायक भी हैं। इनके पिताजी पुलिस अफ़सर रहे हैं। पत्नी लक्ष्मी जी नोएडा की पुलिस कमिश्नर हैं। बहनोई डीजीपी हैं। बहनें बड़े पदों पर हैं। नई पीढ़ी में भी आईपीएस निकली है एक लड़की।

राजेश्वर सिंह ed में रहते हुए सत्ता सिस्टम को हिलाये हुए थे। एक आदमी जो ग़ज़ब डेयरिंग है। वह कहीं फेल नहीं होता। बड़े से बड़ा रिस्क लेता गया। और सब दुश्मनों विरोधियों को पस्त कर आगे बढ़ता गया।

राजेश्वर सिंह के जीवन को इस पॉडकास्ट से बहुत कुछ समझा जा सकता है। सच में इन पर ईश्वरीय कृपा है। यारों के यार हैं। दुश्मनों के दुश्मन। माँ पीतांबरा देवी के अनन्य भक्त हैं।

ब्रजेश मिश्रा शानदार इंटरव्यूअर हैं। वे सामने वाले को खूब बोलने का मौक़ा देते हैं और तीखे से तीखा सवाल एकदम्मे प्रेम से पूछ लेते हैं!

मैंने आज पूरा देख लिया ये पॉडकास्ट। टाइम का, मोबाइल फ़ोन का सही इस्तेमाल है ये विस्तृत साक्षात्कार देखना।

डॉ राजेश्वर सिंह के भाग्य में यूपी का सीएम बनना लिखा है या नहीं, ये मैं नहीं जानता। लेकिन ये आदमी डिज़र्व करता है। पॉडकास्ट का बिलकुल आख़िरी हिस्सा राजेश्वर के विज़न को बताता है। एक नेता को ऐसा ही होना चाहिए।

देखें पॉडकास्ट-

संबंधित पोस्ट…

इधर राजेश्वर सिंह, उधर ब्रजेश मिश्रा : ये संभवत: अब तक के इतिहास का सबसे दिलचस्प पॉडकास्ट होगा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन