Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

हटा विधायक के देवर ने घटना कवर कर रहे पत्रकार को बुरी तरह पीटा, कैमरा छीना

हटा/दमोह। हटा विधायक के देवर गिरीश खटीक और उनके साथियों ने शनिवार की रात शराब पीकर हटा थाने में जमकर हंगामा मचाया और आरक्षक से मारपीट और अभद्रता की। विधायक के देवर ने इस घटना की कवरेज कर रहे पत्रकार को भी पीटा और उसका कैमरा छीन लिया। दुर्गा चल समारोह के दौरान एक व्यक्ति से पुलिस द्वारा तलवार जब्त करना हटा विधायक उमादेवी खटीक के देवर को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने हटा थाने में जाकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया और पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए तलवार वापस करने पर अड़ गए।

पुलिस ने आरोपी गिरीश खटीक व उनके साथियों पर धारा 353, 332, 294, 147, 148, 149, 506बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

स्थानीय पत्रकार रामकृष्ण चक्रतर्वी रात करीब डेढ़ बजे हटा थाने के अंदर हो रहे घटनाक्रम की कैमरे से कवरेज कर रहे थे तो गिरीश ने गालियां देना शुरू कर दी। इसी दौरान विधायक के पति लालचंद खटीक व भाजपा नेता अपने भाई हरि खटीक, पप्पू वर्म, कमलेश साहू, अंकेश खटीक पिता टीकाराम खटीक सहित अन्य करीब बीस लोगों के साथ थाने पहुंचे और कैमरे से कवरेज करते देख भड़क उठे और अपने साथियों के साथ पत्रकार जान से मारने की धमकी देने लगे। विधायक के पति की बात सुनकर उनके साथियों ने पत्रकार बुरी तरह मारा।

पुलिस ने पत्रकार को किसी तरह बचा लिया। इतना ही नहीं जब पत्रकार अपने घर जाने लगा तहसील कचहरी के सामने लालचंद खटीक भाजपा नेता उनके भाई व दो दर्जन उनके साथियों ने पुनः घेर लिया और बुरी तरह मारते हुए कैमरा छीन लिया और धमकी दी गई कि अगर इस घटना कि पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुम्हें जान से खत्म करवा देंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन