Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

हाँ भई हाँ स्मृति ईरानी ने दो बार हाथ जोड़े पर मोदी जी ने उनकी ओर देखा नहीं… तो क्या हुआ?

टीशा अग्रवाल-

हाँ भई हाँ स्मृति ईरानी ने दो बार हाथ जोड़े पर मोदी जी ने उनकी ओर देखा नहीं…. तो क्या हुआ?

मतलब की हद है; अब राजनीति भाषणों से नहीं, स्लो-मोशन वीडियो और चेहरे के अंदाज़ों से तय होने लगी है। इतनी दूर से फिल्माए 10 सेकेंड के वीडियो पर इतना लहालोट हुए जा रहें हैं लोग!

आपने न वहां पर कुछ सुना, न मोदी जी का चेहरा देखा बस कयास लगाना शुरू कर दिया। हो सकता है उनके नमस्ते के जवाब में प्रधानमंत्री ने नमस्ते कहा हो, या आँखों से अभिवादन किया हो! यह जरूरी तो नहीं कि वह भी अपने दोनों हाथ जोड़कर खड़े हो जाते।

लेफ्ट से लेकर राइट तक अखिलेश से लेकर राहुल तक इस बात पर इतना खुश हो रहे हैं जैसे मोदीजी ने अगर स्मृति ईरानी को अभिवादन नहीं किया तो न जाने क्या जलजला आ गया?

चलो मान लेते हैं न किया अभिवादन तो? उनकी मर्जी, उनका मन, उनकी इच्छा… आपको क्या? (अनुपमा स्टाइल )

इतना माइक्रोस्कोप तो ISRO भी नहीं लगाता, जितना लोग नेताओं के एक्सप्रेशन पर लगा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन