Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मयंक सक्सेना और कशिश की खतरनाक Travel रिपोर्टिंग

न्यूज़ Travel शो आपने बहुत देखे होंगे, लोगों को कार- मोटरसाइकिल पर रिपोर्टिंग करते भी देखा होगा पर शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आज तक की सीनियर पत्रकार चित्रा त्रिपाठी की तरह दोपहियों पर न्यूज़ रिपोर्टिंग करने वालों के साथ कार में एक क्रू टीम भी चलती है जो एक्स्ट्रा कैमरा, माइक, खाना-पानी, इंटरनेट राउटर, मोटरसाइकिल की मरम्मत की किट वगैरह लिए होती है, जिससे रिपोर्टर को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो.

पर इस बार के मध्यप्रदेश चुनावों में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में पहली बार ऐसा हुआ है कि 2 रिपोर्टर बिना किसी बैकअप के, बिना किसी क्रू के, अकेले निकल पड़े हैं MP के गांवों-शहरों की खाक छानने!

मयंक सक्सेना, जो कि फिल्मसिटी की पत्रकारिता कर चुके हैं और बॉलीवुड में काफी लंबे समय से सक्रिय है, KGF के हिंदी डायलॉग राइटर भी रह चुके हैं, अपनी पत्रकार साथी कशिश, जो कि Molitics के लिए लंबे समय से रिपोर्टर हैं, के साथ इस रोमांचक, रिस्की और खतरनाक रिपोर्टिंग को अंजाम दे रहें है

मयंक और कशिश के साथ ना कोई टीम चलती है ना कोई सपोर्ट, ये दोनों सुबह से शाम नेताओं और लोकल लोगों से बात करतें है, रात को अपनी मोटरसाइकिल से एक जगह से दूसरी जगह यात्रा करते है, जहां सिर छुपाने को जगह मिले वहां रुककर अगली सुबह फिर नए टास्क को पूरा करने निकल पड़ते है, पिछले डेढ़ हफ्ते इन दोनों के साथ कई खतरनाक और अजीब वाक़ये भी हुए है जो इस रिपोर्ट में देखने को भी मिलेंगे

इनके शो Votorcycle Diaries का प्रोमो और पहला एपिसोड (नर्मदापुरम और इटारसी) Molitics के यूट्यूब चैनल पर आ चुका है जिन्हें आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं.

https://youtu.be/8VynUh8fDaQ?si=A4GxoRFf7K9Pjdkl

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन