Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मोनिका शेखर ने लंबी पारी के बाद दैनिक जागरण को गुडबॉय बोला

नोएडा से खबर है कि मोनिका शेखर ने लंबी पारी के बाद दैनिक जागरण को टाटा बाय बाय कर दिया है. मोनिका करीब साढ़े दस साल से जागरण समूह के साथ कार्यरत थीं. बिहार के सीवान जिले की मूल निवासी मोनिका ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण, लुधियाना से बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट के रूप में की. 2008 में लुधियाना से नोएडा ट्रांसफर किया गया और उन्हें जागरण डाट काम में कामकाज की जिम्मेदारी दी गई जिसे उन्होंने करीब 7 साल तक निभाया.

इसके बाद उन्हें दैनिक जागरण के दिल्ली / एनसीआर डेस्क पर फरीदाबाद संस्करण की जिम्मेदारी दी गई. मोनिका ने जेआईएमएमसी (जागरण इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन), नोएडा से पीजी डिप्लोमा इन प्रिंट जर्नलिज्म और नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी पटना से मास्टर्स आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया हुआ है. वे ब्लाग भी लिखती हैं और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. बताया जा रहा है कि मोनिका जल्द ही नई पारी की शुरुआत करने वाली हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन