Connect with us

Hi, what are you looking for?

मध्य प्रदेश

अधिमान्यता की संशोधित नीति को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ पत्रकार लामबंद हुए

भोपाल। अधिमान्यता की संशोधित नीति और पत्रकारों को लैपटॉप बांटने में आनाकानी करने को लेकर पत्रकारों ने प्रदेश शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच पर आयोजित राजधानी के पत्रकार संघों की शनिवार शाम हुई बैठक में पत्रकारों ने इसे उनके विरूद्ध निरूपित करते हुए शासन को पत्रकार विरोधी स्टैण्ड लेने से बचने की चेतावनी दी है.

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने बताया कि इस संबंध में एक कमेटी भी बनाई है जो शासन स्तर पर अपना पक्ष रखेगी. यह भी निर्णय लिया गया है कि अ​धीमान्यता के संदर्भ में विभागीय अधिकारियों से ​नीति की वस्तुस्थिति एवं विसंगतियों पर चर्चा करेंगे.  कमेटी में दिनेशचंद्र वर्मा, अध्यक्ष आईएफडब्ल्यूजेयू, सुरेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष जम्प,राजेश सिरौठिया सेंट्रल प्रेस क्लब, राजेंद्र शर्मा जी न्यूज, अरूण दीक्षित नवभारत टाईम्स,के.के. अग्निहोत्री पीटीआई भाषा, डॉ. शिशिर उपाध्याय, प्रवीण शुक्ला एवं भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष अरशद अली खान.

वरिष्ट पत्रकार अरूण दीक्षित नवभारत टाईम्स और राजेन्द्र शर्मा जी न्यूज द्वारा लेपटॉप लेने से इंकार करने पर उनका स्वागत किया गया. बैठक में भारी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया जिनमें शलभ भदौरिया, दिनेश चंद्र वर्मा, सुरेश शर्मा, राजेश सिरौठिया, अरूण दीक्षित, भगवान उपाध्याय, के.के. अग्निहोत्री, प्रवीण शुक्ला, अरशद अली खान, धर्मेंद्र ठाकुर, संजय शर्मा, नीरज निगम, उमाशंकर श्रीवास्तव, महेश दीक्षित, एन.बी. राज आदि प्रमुख थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन