Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जानिए मुकेश कुमार सिंह अब किस चैनल में देंगे अपनी सेवाएं!

देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार सिंह “न्यूज टीवी इंडिया” में बतौर बिहार-झारखंड रेजिडेंट एडिटर के रूप में जॉइन करने जा रहे हैं।

साढ़े तीन दशक से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में अपनी अलग हनक और धार के लिए जाने जाने वाले मुकेश कुमार सिंह टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस, द हिन्दू, ट्रिब्यून समेत कई अन्य अखबारों, राष्ट्रीय पत्रिकाओं और महुआ न्यूज, जी मीडिया समूह, इंडिया न्यूज, इंडिया टीवी, जनतंत्र टीवी, साधना न्यूज, नक्षत्र न्यूज सहित कई टीवी चैनलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यही नहीं, मुकेश कुमार सिंह ने समकालीन मुद्दों पर कई किताबें भी लिखी हैं। अंग्रेजी और हिंदी पत्रकारिता में गहरी पकड़ रखने वाले मुकेश कुमार सिंह अपनी हनकदार आवाज और दमदार शैली के लिए बेहद ख्यातिलब्ध हैं।

वर्तमान में न्यूज टीवी इंडिया जियो, एयरटेल, टाटा स्काई और ओटीटी सहित कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन पर लगातार काम चल रहा है। जाहिर है कि मुकेश कुमार सिंह के जुड़ने से यह चैनल खबरिया चैनलों के बीच अपनी मजबूत जगह बनाने में कामयाब होगा।

भड़ास से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि वे पत्रकारिता को जीते हैं और आम से लेकर खास तक के हक और हकूक के लिए शासन-प्रशासन से लड़ते रहना ही उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समझौता और दलाली उनके जीवन कोष में नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुकेश कुमार सिंह की पत्रकारिता में ठेठ ठकुराई की झलक भी देखने को मिलती है, जिसे दर्शक और पाठक खूब पसंद करते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन