सुजीत सिंह प्रिंस-
गाजीपुर, 16 जून 2025 : पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा के निर्देशन में गाजीपुर पुलिस ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी के बैंक खाते में जमा 8 लाख 91 हजार 268 रुपये फ्रीज कर दिए हैं। आफ्सा अंसारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित है और वह फरार चल रही हैं।
यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की U.P. सिविल सचिवालय, लखनऊ शाखा में आफ्सा अंसारी के नाम से संचालित खाते (संख्या: 10223102494) में यह रकम जमा थी, जो संदिग्ध पाई गई। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ इरज राजा के निर्देश पर कोतवाली गाजीपुर पुलिस ने तत्काल बैंक से समन्वय कर यह राशि नियमानुसार फ्रीज करवाई और आगे की जांच जारी है।
आफ्सा अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, जालसाजी, धमकी, आपराधिक षड्यंत्र, संपत्ति नुकसान जैसे 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामले कोतवाली गाजीपुर और नंदगंज थानों में दर्ज हैं।
गाजीपुर पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि अपराध की जड़ तक पहुँचा जा सके।
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास–
1 . मु.अ.सं. 689/2020 धारा 120बी, 420, 423, 465, 467, 468, 471, 474, 477(A) भादवि थाना कोतवाली, गाजीपुर
2 . मु.अ.सं. 724/2019 धारा 379, 447 भादवि थाना कोतवाली, गाजीपुर
3 . मु.अ.सं. 667/2020 धारा 2,3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली, गाजीपुर
4 . मु.अ.सं. 96/2023 धारा 386, 406, 420, 506 भादवि थाना कोतवाली, गाजीपुर
5 . मु.अ.सं. 404/2023 धारा 174ए भादवि थाना कोतवाली, गाजीपुर
6 . मु .अ.सं. 400/2023 धारा 120बी, 342, 386, 420 भादवि थाना कोतवाली, गाजीपुर
7 . मु.अ.सं. 725/2019 धारा 379, 447 भादवि थाना कोतवाली, गाजीपुर
8 . मु.अ.सं. 272/2022 धारा 419,420,467,468,471 भादवि व 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
9 . मु.अ.सं. 227/2021 धारा 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि0 व 447 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर



Punit Shukla
June 16, 2025 at 9:18 pm
भड़ास को दर्द क्यों हुआ।
यह सरकारी प्रक्रिया है।
आशा की प्रत्याशा तो नहीं