मुरादाबाद में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने network18 के पत्रकार के साथ भयंकर बदसलूकी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री के गार्डों-बाउंसरों ने पत्रकार पर हमला कर दिया। पत्रकार फरीद शम्सी को चोट आने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि मीडिया कर्मी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल कर दिया। सवाल अखिलेश को नागवार गुज़रा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के गार्डों-बाउंसरों और सपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया कर्मी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पत्रकार मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया।
मारपीट का घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। सम्बंधित video देखने के लिए नीचे दिए लिंक़ क्लिक करें-
https://www.facebook.com/100001509354401/posts/3917999841593622/?d=n
https://www.facebook.com/100001367859467/posts/3680580201997539/?d=n
https://twitter.com/cmbjpup/status/1370034625913876484?s=08
https://www.facebook.com/100001402591950/posts/3869824486407600/?d=n
पत्रकार सत्येंद्र पीएस की टिप्पणी-
चर्चा में आने के लिए अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों से मारपीट सही तरीका नहीं है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने रिपोर्टिंग की मुश्किलें बढ़ाई हैं। नेताओ के मुंह मे माइक लगाकर बात करने में बहुत अफरातफरी हो जाती है। उचित तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके या व्यक्तिगत बातचीत का तरीका सही है।
जिलों पर काम करने वाले पत्रकारों के सामने बड़ी मुसीबतें होती हैं। वे चैनल या अखबार की नीति नहीं तय करते।
मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों के लिए जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया। नेता लोग जब सीधे मीडिया हाउस को लाभ पहुँचाते हैं तो उन्हें पत्रकारों से डरने की क्या जरूरत है? सीधे मालिक से बात कर लें और जो दिखाना या छपवाना हो छपवा और लिखवा लें। छोटे छोटे मीडियाकर्मियों से बदतमीजी करना चर्चा में आने के लिए किए गए स्टंट के सिवा और कुछ नहीं हो सकता।
कुछ अन्य प्रतिक्रियाएँ-