Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में जंगलराज : सपा नेता श्यामलाल यादव ने युवक को लाइसेंसी रिवाल्वर से मार दी गोली, दबाव के चलते सुस्त पड़ गई पुलिस

: मारने वाला युवक बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का खासमखास : कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक फूंका : पथराव से बुलोरों सहित कई वाहनों के शीशे टूटे, हाईवे जाम : उत्तर प्रदेश के भदोही में मंगलवार को दिनदहाड़े सपा नेता श्यामलाल यादव ने सतीश चंद्र मौर्य नामक 36 वर्षीय युवक को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी, जिससे युवक की मौत हो गयी। मारने वाला युवक सपा के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा का दाहिना हाथ है। घंटेभर बाद भी इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से परिजनों सहित ग्रामीणों का धैर्य का बांध टूट गया और शव को सड़क पर रखकर हाईवे को जाम कर दिया।

इस दौरान मनबढ़ हमलावार व उसके सहयोगियों द्वारा ताबड़तोड़ कई चक्र फायरिंग की गई। साथ ही परिजनों व उनके करीबियों को गोली मारे जाने की धमकी दी गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जा रही दो लोगों की न सिर्फ बाइक फूंक दी, बल्कि लगातार पथराव कर दो बुलेरो सहित कई वाहनों के शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के भोरीपुर-जखाव का है। कहा जा रहा है कि इस मामले में विधायक के दबाव से पुलिस ढीली पड़ गयी है।

पुलिस के मुताबिक आज गांव में मेला का आयोजन किया गया था। मेले में मंदिर में कीर्तन कराने के विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी। बात काफी बढ़ जाने पर श्यामलाल यादव ने युवक को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। रेफर के थोड़ी ही देर बाद युवक की मौत हो गई। घटना के चलते गांव में दहशत व तनाव बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रपट दर्ज की जायेगी। शांति बनाएं रखने के लिए गांव पुलिस व पीएसी की तैनाती कर दी गयी है। हमलावर फरार है।

भदोही से सुरेश गांधी की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन