नई दिल्ली: नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती शॉर्ट-टर्म/प्रोजेक्ट बेसिस पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 फरवरी 2025 से 19 फरवरी 2025 (शनिवार और रविवार को छोड़कर) तक वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। कुछ खास पदों के लिए इंटरव्यू 24 फरवरी 2025 को होगा।
कितने पदों पर भर्ती होगी?
NBT कुल 18 वैकेंसी के लिए 16 अलग-अलग पदों पर भर्ती कर रहा है।
जरूरी योग्यता और उम्र सीमा
प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग योग्यता और उम्र सीमा तय की गई है। कुछ महत्वपूर्ण पदों की जानकारी इस प्रकार है:
मार्केटिंग असिस्टेंट: ग्रेजुएशन + 5 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 45 वर्ष)
मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव: ग्रेजुएशन + 2 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 27 वर्ष)
इवेंट ऑफिसर (पुणे बुक फेस्टिवल): ग्रेजुएशन + 3 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 32 वर्ष)
कंटेंट राइटर (हिंदी): मास्टर डिग्री + पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म + 3 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 32 वर्ष)
मीडिया और पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट: ग्रेजुएशन + 8 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 45 वर्ष)
ई-पब डेवलपर: B.Tech/BE/MCA + 1 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 45 वर्ष)
अकाउंटेंट: M.Com/CA + 3 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 45 वर्ष)
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (ऑडियो बुक्स): MBA/मास्टर्स + 2 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 32 वर्ष)
इल्युस्ट्रेटर: मास्टर्स इन फाइन आर्ट्स + 1 साल का अनुभव (उम्र सीमा: 32 वर्ष)


कैसे होगा चयन?
NBT की इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवारों को NBT की आधिकारिक वेबसाइट (www.nbtindia.gov.in) से डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म (DAF) डाउनलोड करना होगा।
- फॉर्म भरकर और सभी जरूरी दस्तावेजों को एक PDF फाइल में संलग्न करके [email protected] पर ईमेल करना होगा।
- वॉक-इन इंटरव्यू के दिन मूल दस्तावेज और भरा हुआ एप्लिकेशन फॉर्म साथ लाना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
वॉक-इन इंटरव्यू : 12 फरवरी 2025 से 19 फरवरी 2025 (शनिवार-रविवार को छोड़कर)
विशेष पदों के लिए इंटरव्यू : 24 फरवरी 2025
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो पब्लिशिंग, मार्केटिंग, मीडिया, और डिजिटली पब्लिशिंग जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। अधिक जानकारी के लिए NBT की आधिकारिक वेबसाइट देखें।


