Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान अखबार के चक्कर में जिले भर में बदनाम हो गया एक ग्रामीण पत्रकार

बरेली हिन्दुस्तान ने एक एजेंट पर टारगेट पूरा करने का दबाव बनाया. इसके तहत लाखों के विज्ञापन छपवा दिए. जब पेमेंट नहीं मिला तो एजेंट की ही तस्वीर छापकर दो बार पूरे जिले को बता दिया कि इसका हिन्दुस्तान के साथ कोई लेना-देना नहीं है. मामला बदायूं जिले का है. यहां के थाना सिविल लाइंस व ब्लाक सलारपुर इलाके के गांव बरातेगदार में रहने वाले नीरज राठौर जिले में हिंदुस्तान अखबार की लांचिंग के समय से ही स्थानीय एजेंट और स्थानीय पत्रकार हैं. उनकी डेटलाइन सिलहरी से तमाम खबरें भी प्रकाशित हो चुकी हैं.

साल 2014 से जून 2017 तक यहां तैनात रहे तत्कालीन ब्यूरो इंचार्ज जगमोहन शर्मा से नीरज राठौर के खास संबंध थे. संस्थान ने अमर उजाला और दैनिक जागरण की तर्ज पर समूचे ब्लाक के प्रधानों व सचिवों का विज्ञापन छापने का टारगेट नीरज को दे डाला. ब्यूरो प्रभारी ने भी संस्थान को आश्वस्त किया कि नीरज से टारगेट पूरा करवा लिया जाएगा. जून में जगमोहन को कुछ आरोपों के कारण संस्थान ने निकाल दिया. नतीजतन नीरज अकेले पड़ गये और पेमेंट अटक गया.

संस्थान ने इसी आरोप में नीरज के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया. पर वादी बनने के लिए एचआर, विज्ञापन विभाग या संपादकीय विभाग में कोई राजी नहीं हुआ. ऐसे में विज्ञापन छापकर नीरज को तीन लाख चार हजार 687 रुपये का बकाएदार बता दिया. यह भी कहा गया है कि नीरज से संबंधित किसी भी लेनदेन का जिम्मेदार हिन्दुस्तान नहीं होगा. यह भी माना जा रहा है कि अन्य बकाएदार एजेंटों पर दबाव बनाने के लिए हिन्दुस्तान ने यह कदम उठाया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन