Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार नेमीचंद की हत्‍या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

सुकमा। पिछले साल हुए पत्रकार नेमीचंद जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। तोंगपाल पुलिस ने संतोष पिता सुदरू मंडावी (22), मंगड़ू पिता कला सोड़ी (30) को गोविंदपाल गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों हत्‍यारोपियों को सुकमा की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस इसके पहले भी पत्रकार नेमीचंद हत्‍याकांड में दो आरोपियों को अरेस्‍ट कर चुकी है।

तोंगपाल के वरिष्ठ पत्रकार 42 वर्षीय नेमीचंद जैन की हत्या पिछले र्ष 13 फरवरी को लेदा गांव में नक्सलियों द्वारा की गई थी। पुलिस महानिदेशक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस मामले में सबसे पहले पुलिस ने 25 दिसंबर 2013 को जांगरपाल से कोकावाड़ा मार्ग से बंजामी सन्ना को गिरफ्तार किया था। बीते 24 जुलाई को एक और आरोपी बामन मंडावी (25 वर्ष) को पुलिस ने गोविंदपाल से गिरफ्तार किया था। बामन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने संतोष तथा मंगड़ू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार नेमी की हत्या में पांच नक्सली शामिल थे, जिनमें से एक आरोपी की मौत हो चुकी है। उल्‍लेखनीय है कि नक्सलियों के बुलावे पर पत्रकार नेमीचंद जैन अपनी दुपहिया वाहन से 12 फरवरी 2013 को दोपहर करीब एक बजे नामा साप्ताहिक बाजार पहुंचे थे। जहां नक्सलियों ने नेमी को अपने कब्जे में ले लिया तथा उसके हाथ बांधकर गोविंदपाल ले गए। उन्‍हें बंधक बनाकर बामन के घर रखा गया। यहीं पर रात करीब 9 बजे नक्सलियों ने गांव में जन अदालत लगाकर पुलिस को सहयोग देने का आरोप पत्रकार पर लगाया तथा रात करीब 12 बजे नक्सली नेमी को पैदल चलाते हुए चिड़पाल के रास्ते लेदा पहुंचे। यहीं पर कुल्‍हाड़ी मारकर तथा गला रेतकर पत्रकार नेमीचंद की हत्‍या कर दी गई।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन