Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़ इंडिया के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राणा यशवंत द्वारा की गई नियुक्तियों और अनियमितताओं पर उठाए गंभीर सवाल

45 नई नियुक्तियां बिना स्वीकृति, 55 पुराने कर्मचारियों को बिना नोटिस हटाने का आरोप; दस्तावेजी प्रक्रिया पर भी सवाल

न्यूज़ इंडिया चैनल में गहराए विवाद के बीच चेयरमैन/ अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधान संपादक राणा यशवंत पर नियुक्तियों में अनियमितता, कर्मचारियों को बिना नोटिस हटाने और वैधानिक प्रक्रियाओं के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप भी लगाये। शैलेंद्र शर्मा चैनल के संरक्षक / पैट्रन के रूप में अपना योगदान देते रहेंगे। चेयरमैन पद पर जल्द ही किसी नए व्यक्ति की तैनाती की जाएगी।

न्यूज़ इंडिया के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने औपचारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफे के साथ जारी स्पष्टीकरण में उन्होंने संस्थान के भीतर हुई हालिया नियुक्तियों और प्रशासनिक निर्णयों पर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

शैलेंद्र शर्मा का आरोप है कि कंपनी में लगभग 45 लोगों को बिना किसी पूर्व स्वीकृति के श्री राणा यशवंत द्वारा नियुक्त कर लिया गया। इस संबंध में उन्हें पूर्व सूचना तक नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बार-बार आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद न तो इन नियुक्तियों की समीक्षा की गई और न ही संबंधित कर्मचारियों के आवश्यक दस्तावेज मंगवाए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नियुक्तियां सीमित संख्या में होतीं तो आंतरिक स्तर पर समाधान संभव था, लेकिन बड़ी संख्या में बिना औपचारिक प्रक्रिया के लोगों को जोड़ना संस्थान के लिए गंभीर प्रशासनिक विषय बन गया। उनके अनुसार संबंधित अधिकारी राणा यशवंत का स्पष्ट रुख था कि बिना डॉक्यूमेंट नियुक्त किए गए लोग संस्थान में बने रहेंगे।

दूसरी ओर, लगभग 55 पुराने कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व नोटिस के हटाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि न तो नोटिस पीरियड का पालन किया गया और न ही निर्धारित प्रक्रिया अपनाई गई। कुछ कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल की बात भी उन्होंने कही, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी कंटेंट की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए हैं। उनके अनुसार नए स्टाफ और उनके व्यक्तिगत इंटरव्यू के अलावा कोई सार्थक सामग्री प्रकाशित नहीं की गई। असहमति जताने वाले कर्मचारियों को बिना नोटिस हटाया गया और प्रबंधन को इसकी सूचना तक नहीं दी गई।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों को केवल ऑफर लेटर के आधार पर जॉइन कराया गया, जबकि अपॉइंटमेंट लेटर, जॉइनिंग लेटर या अन्य वैधानिक दस्तावेज जारी नहीं किए गए। कार्यक्रमों और शो का आवंटन भी मनमाने तरीके से किया गया और असहमति की स्थिति में तत्काल निष्कासन कर दिया गया।

शैलेंद्र शर्मा के अनुसार उन्होंने लगभग एक माह तक धैर्य बनाए रखा और औपचारिकताओं को पूरा करने के आश्वासन पर भरोसा किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। उन्हें आशंका है कि भविष्य में वेतन या वैधानिक मामलों को लेकर कोई विवाद उत्पन्न होने पर संस्थान और उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।


ये भी पढ़ें-

न्यूज़ इंडिया चैनल में राणा यशवंत को ऐसा नहीं करना चाहिए था, अंततः दिया इस्तीफ़ा! https://www.bhadas4media.com/rana-yashwant-news-india-viral-video/


‘न्यूज़ इंडिया’ चैनल में अंदरखाने हुआ क्या, जानिये पूरा सच! https://www.bhadas4media.com/news-india-channel-aur-rana-yashwant/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन