इस दस्तावेज़ में न्यूज नेशन नेटवर्क से संबंधित मामला है। यह आदेश अपर श्रम आयुक्त, नोएडा द्वारा जारी किया गया है।
इसमें बताया गया है कि न्यूज नेशन नेटवर्क पर ₹1,35,35,040 (एक करोड़ पैंतीस लाख पैंतीस हजार चालीस रुपये) की मजदूरी बकाया है। जिसे शीघ्र ही भुगतान करने के लिए कहा गया है।
आदेश के मुख्य बिंदु:
- बकाया भुगतान का निर्देश:
न्यूज़ नेशन को यह राशि कर्मचारियों को देने के लिए कहा गया है।
- 10% राशि तुरंत जमा करने का आदेश:
कंपनी को बकाया राशि का 10% तुरंत प्रभाव से जमा करना होगा।
- जिला मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी:
जिला मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर को यह सुनिश्चित करने का आदेश है कि यह भुगतान सही तरीके से हो।
देखें आदेश की प्रति…

न्यूज नेशन के एक पीड़ित पत्रकार द्वारा साझा यह भड़ास भी पढ़ें…
न्यूज नेशन से निकाले गए पत्रकारों को लेबर कोर्ट से जो न्याय मिला उसे चैनल के अंदर काम कर रहे कुछ सीनियर लोग चैलेंज करने पर तुले हैं, जो कभी सहकर्मी हुआ करते थे।
टर्मिनेट किए गए पत्रकारों के बकाया राशि भुगतान के मामले में, उन्हें लेबर कोर्ट से मिली राहत, चैनल के अंदर बैठे कुछ सीनियर को ही हजम नहीं हो पा रही। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक न्यूज नेशन प्रबंधन कोर्ट के आदेश के बाद टर्मिनेट किए गए पत्रकारों को 3 महीने का वेतन भुगतान करने के बारे में विचार कर रहा है,जो उनका कानूनी अधिकार है, लेकिन प्रबंधन की नजर में अपना नंबर बढ़ाने की फिराक में बैठे कुछ सीनियर ही प्रबंधन को भड़का रहे हैं।
इन सीनियरों को लगता है कि अगर प्रबंधन ने लेबर कोर्ट की मांग मान ली तो कहीं इस चक्कर में कहीं इनकी नौकरी ना चली जाय इसलिए प्रबंधन को भ्रमित कर रहे हैं जबकि आज तक, न्यूज 18 और एबीपी न्यूज चैनल्स अपने कर्मचारियों को निकालने पर तीन महीने के पूरे वेतन देती है। न्यूज नेशन में बैठे सीनियर फुके हुए कारतूस हैं। इनको कहीं नौकरी मिलने वाली तो है नहीं इसलिए प्रबंधन को उजूल फिजूल का सलाह मशविरा देते रहते हैं इसका ताजा उदाहरण थर्ड ग्रेड का पाखंड शो है। इस शो से चैनल का भट्टा ही बैठा है।
कानून के जानकारों का कहना है कि अगर न्यूज नेशन मैनेजमेंट हाई कोर्ट गई तो अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। फिर हाई कोर्ट मैनेजमेंट पूरे रिकवरी मनी का 20% सिक्युरिटी के तौर पर जमा करवाएगी यानि कंपनी को 15 से 20 लाख रूपये जमा करना होगा।
न्यूज नेशन के पत्रकारों के लिए कोर्ट से मिली राहत जमीन पर तभी उतरेगी जब उन्हें बकाया और तीन महीने का पूरा वेतन मिलेगा जिसकी उनको इस वक्त सख्त दरकार है। उन्हें दिसंबर की सैलरी नहीं मिली, अब जनवरी भी पूरा बीत गया, EMI, किराया और बच्चों की फीस तक सब बकाया है
बहरहाल, श्रम आयुक्त के आदेश की प्रति Dm आफिस में रिसीव होने की बात कही जा रही है। आगे ऊँट किस करवट बैठेगा देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें…
न्यूज़ नेशन पर कानून का डंडा : 100 से ज्यादा पत्रकारों की बर्खास्तगी पर 1.35 करोड़ जुर्माना लगा!
बर्बादी की शुरूआत भी पढ़ें…




Ajay Verma
January 29, 2025 at 6:03 pm
NN mein jo bach gaye hain wo jhuth pe dhandha karne mein lage hain..ek RSS se najdiki dikhata to dusra BJP se..koi mantri ki baat karta to koi santri ki…aur management yani ki Board rasta khoj Raha…
Pradeep
January 30, 2025 at 12:28 am
न्यूज़ नेशन को बर्बाद करने में मनोज गैरोला, अनिल यादव, धीरेंद्र पुंडीर जैसों का हाथ है। इन सबने चैनल की साख बर्बाद कर दी है।
Ashfaq
January 31, 2025 at 11:25 pm
ये फिलमसिटी के सारे चैनलों और अख़बारों के मालिकों को साफ संदेशा है, अब किसी भी वक्त कर्मचारियों को निकाल बाहर नहीं कर सकते, न्यूज़ नेशन का फ़ैसला नज़ीर बनेगा और जो ऐसा करेगा उसका चैनल जब्त कर इज्जत चौराहे पर नीलाम की जाएगी ? खबरनवीस अब खुद अपने हक की लड़ाई लड़ेगा.