Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

छुटभैये किस्म की न्यूज वेबसाइटों में काम करने से पहले इसे जरूर पढ़ें

सेवा में
संपादक
भड़ास 4 मीडिया

देश भर में मीडिया की किरकिरी वैसे ही हो रही है। अब इमेज खराब करने का काम न्यूज वेबसाइटों ने भी शुरू कर दिया है। छुटभैये किस्म की न्यूज़ वेबसाइटों के संचालक पहले तो रिपोर्टर रखते हैं फिर धीरे धीरे कुछ महीने बाद रिपोर्टर को पैसे देने बंद कर देते हैं। मेरे साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मैं आपसे ऐसे ही एक वेबसाइट के बारे में बताना चाहता हूं जो कि रिपोर्टर को पहले मोटी सेलरी का लालच देती है और बाद में पैसा देना बंद कर देती है।

NEDRICK NEWS डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट के संचालक ने पहले तो दिल्ली एनसीआर में रिपोर्टर रखा और रिपोर्टर को लालच दिया कि हर महीने फिक्स सैलरी दी जाएगी। इनके लालच में आने के बाद रिपोर्टर जहाँ काम कर रहे होते हैं, वहाँ से छोड़ कर इनकी वेबसाइट में काम करना शूरू कर देता हैं। ऐसा मेरे साथ हुआ। मेरे जैसे कई पत्रकार को इस कंपनी ने बेवकूफ़ बना कर रख लिया और अब 4 महीने से पैसे नही दे रहे हैं। इस वेबसाइट का मालिक गोरखनाथ यादव है और अपनी पत्नी के नाम वेबसाइट चलाता है।

पहले ये नोएडा के सेक्टर 63 H 157 में वेबसाइट का संचालन कर रहे थे लेकिन कुछ समय चला कर बंद कर दिया क्योंकि आफिस का किराया ज्यादा था। बाद में गाज़ियाबाद में अपने घर में ही आफिस खोल लिया। इस कंपनी ने मुझे 20 हजार में रखा था और कहा था कि कही और काम नहीं करोगे इसलिए मैंने जिस चैनल में काम कर रहा था वहां से नौकरी छोड़ दिया।

शुरू में कंपनी ने मुझे 2 महीने तक पैसे दिए लेकिन अब पिछले 3 महीने से पैसे नहीं दे रहे हैं। कंपनी में मौजूद मार्केटिंग हेड हेमन्त भंडारी और एच आर हेड ने बोला कि तुम हमारे यहाँ के कर्मचारी नहीं हो। अगर मैं कर्मचारी नहीं हूं तो पहले 2 महीने तक क्यों पैसे दिए थे और मेरे नाम से खबरें अपने पोर्टल में क्यों डाली गयीं।

NEDRICK NEWS वेबसाइट के संचालक मीडिया का नाम खराब कर रहे हैं। इसलिए आप से विनती है कि आप अपनी वेबसाइट जो कि पत्रकार के बारे में खबर देती है, उसमें इसको प्रकाशित करें ताकि मुझे न्याय मिल सके और साथ ही ऐसी फ़र्ज़ी ओर धोखेबाज वेबसाइट बंद हो सके। इस कम्पनी के चलते मैं चैनल से भी नौकरी छोड़ चुका हूँ और अभी भी खाली हूँ। इस तरह की न्यूज वेबसाइट मीडिया में भविष्य बनाने वालों का भविष्य ख़राब कर रही है।

आपका छोटा भाई
xyz

नोट- पीड़ित के अनुरोध के कारण उनका नाम मेल मोबाइल नंबर नहीं प्रकाशित किया जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन