Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज18 के रिपोर्टर अजीत सिंह के बेटे के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिन्धु महासभा ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ में फिर एक ऐसा कांड हो गया है जिसमें कार्रवाई को लेकर पुलिस बल का बल ढीला पड़ जा रहा है. लगता है ये कांड भी सीएम सोशल मीडिया सेल के युवा कर्मचारी पार्थ श्रीवास्तव सुसाइड कांड की तरह दब कर रह जाएगा और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाएगा.

लखनऊ में एक रात अंबानी के चैनल न्यूज18 के रिपोर्टर अजीत सिंह के बेटे अपनी बड़ी गाड़ी दौड़ाते हुए एक युवक को कुचलते हुए घसीट दिया. बताया जाता है कि अजीत के पुत्र नशे की हालत में थे. उनके पास काफी पैसा भी था. रुपयों का थैला था. पुत्र ने कांड करने, यानि एक बाइक सवार युवक को घसीट कर मार डालने के बाद वहां आए पुलिस वालों को हड़काया और अपने बाप की फोटो दिखाया जिसमें वे सीएम के साथ खड़े हैं.

पुलिस वाले समझ गए कि मामला हाई प्रोफाइल है इसलिए इसमें कुछ करना ठीक न होगा. थोड़ी ही देर में सीएम आफिस से भी लोगों ने पुलिस पर दबाव डालना शुरू कर दिया. नतीजा ये हुआ कि नेटवर्क18 के पत्रकार अजित सिंह के नशेड़ी और खूनी सुपुत्र बाइज्जत घर भेज दिए गए. दुर्घटना का एक ऐसा ढीला ढाला केस दर्ज कर लिया गया जिसमें आरोपी किसी अज्ञात को बना दिया गया है. चूंकि मामला सत्ता से बेहद नजदीकी रखने वाले एक मीडिया वाले से जुड़ा था, इसलिए बाकी मीडिया वालों को भी सांप सूंघ गया. हर ओर चहुं ओर सन्नाटा ही सन्नाटा.

इस बीच, मरने वाले युवक के कुछ परिचित लोगों ने सिंधु महासभा तक ये खबर पहुंचाई. मृत युवक सिंधी था. इसलिए सिंधु महासभा नामक जातीय संगठन ने अपने बैनर से सीएम योगी को एक पत्र भेजा है जिसमें पूरे वारदात के बारे में विस्तार से बताया गया है. देखें पूरा पत्र-

मूल खबर देखें-

सत्ता के करीबी पत्रकार के लौंडे ने नशे में मारी टक्कर, ली एक की जान, पुलिस खामोश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन