Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला बुलंदशहर से हटाए गए दो पत्रकार, रोहित और नीरज की नई पारी

खबर है कि अमर उजाला बुलंदशहर से दो पत्रकारों को हटा दिया गया है. चर्चा है कि अमर उजाला प्रबंधन ने वसूली के विवाद को लेकर शाहनवाज और प्रद्युम्न कौशिक को हटाया है. लेकिन बताया जा रहा है कि जो असल आरोपी है मुकेश, उसे प्रबंधन ने बख्श दिया है. शाहनवाज और प्रद्युम्न को सिर्फ इसलिए हटाया गया क्योंकि इन लोगों ने वसूली के रैकेट का खुलासा कर दिया था.

हर महीने करोड़ो के भ्रष्टाचार पर पर्देदारी के लिए बुलंदशहर के पूर्ति विभाग ने तीन अखबारों के पत्रकारों का महीना बाँध दिया था. तीनों को हर महीने 5 हजार रुपये मिल जाते थे. अमर उजाला का रिपोर्टर मुकेश भी यह पैसा पाता था. इसी पैसे का जब शाहनवाज और प्रद्युम्न ने खुलासा कर दिया तो विवाद हो गया. प्रबंधन ने खुलासा करने वाले पत्रकारों को ही हटा दिया. जो असल आरोपी है, उसे बख्श दिया गया है. इसको लेकर अमर उजाला कर्मियों में आक्रोश है.

लंबे समय तक राजस्थान पत्रिका जयपुर में पेपर के सप्लीमेंट ‘एक्सपोज़’ के अंदरूनी पेजेस के नेशनल सब एडिटर पद पर कार्यरत रोहित कृष्ण नंदन ने महाराष्ट्र के थर्ड आई मीडिया के जयपुर ब्यूरो के तौर पर ज्वाइन किया है. रोहित इससे पहले दैनिक भास्कर के अहा ज़िन्दगी सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं.

नीरज शर्मा ने पंजाब केसरी डिजिटल के साथ नई पारी शुरू की है. इससे पहले वे दैनिक भास्कर बिलासपुर छत्तीसगढ़, दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट आगरा और पत्रिका मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे चुके हैं. दैनिक भास्कर में सीनियर रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभाने के बाद नीरज पंजाब केसरी, जलंधर में नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर की भूमिका निभाएंगे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन