Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार निरुपमा आत्महत्या मामले में पत्रकार प्रियभांशु की पेशी

कोडरमा। पत्रकार निरुपमा पाठक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के बहुचर्चित मामले के आरोपी उसके प्रेमी प्रियभांशु गुरुवार को झारखंड की कोडरमा अदालत में पेश हुए। ज्ञात हो कि प्रियभांशु ने यह प्रकरण खत्म कराने को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जहां से केस खत्म कर दिया गया था।

कोडरमा। पत्रकार निरुपमा पाठक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के बहुचर्चित मामले के आरोपी उसके प्रेमी प्रियभांशु गुरुवार को झारखंड की कोडरमा अदालत में पेश हुए। ज्ञात हो कि प्रियभांशु ने यह प्रकरण खत्म कराने को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जहां से केस खत्म कर दिया गया था।

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ निरुपमा पाठक की मां सुधा पाठक ने उच्चतम न्यायालय में अपील की थी जहां हाई कोर्ट के फैसले को रद करते हुए मामले में प्रियभांशु को ट्रायल के लिए निचली अदालत भेजा गया। उसे दो सप्ताह के अंदर निचली अदालत में पेश होने का आदेश मिला था। प्रियभांशु के अधिवक्ता राजकुमार सिन्हा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रियभांशु एडीजे प्रथम की अदालत में पेश हुआ था।

अदालत में बताया गया कि दिल्ली के एक दैनिक की पत्रकार निरुपमा पाठक का शव 29 अप्रैल 2010 को उसके झुमरीतलैया चित्रगुप्त नगर स्थित आवास में संदिग्ध अवस्था में मिला था। जांच के बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था और इसके लिए मृतका की मां सुधा पाठक, पिता धर्मेंद्र पाठक, भाई समरेंद्र पाठक और उसके प्रेमी प्रियभांशु रंजन को आरोपी बनाया था जिसमें प्रियभांशु को पूर्व में जमानत मिल चुकी है।

संबंधित खबरें….

नीरू, हम सब तुम्हें प्यार करते हैं

xxx

निरुपमा पाठक सुसाइड मामले में प्रियभांशु के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता : कोर्ट

xxx

न्‍याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी : प्रियभांशु

xxx

दो महीने बाद कोडरमा जेल से रिहा हुआ प्रियभांशु

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन