Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अपने मास्टरमाइंड संपादक के हर गुनाह में शामिल रही है यह महिला रिपोर्टर!

बाएं पुलिस गिरफ्त में निशा उर्फ नीशू दाएं निशा उर्फ नीशू की फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का स्टिंग कर ब्लैकमेल करने के मामले में कोलकाता से पुलिस ने आलोक कुमार और निशा को गिरफ्तार कर लिया. निशा मास्टरमाइंड आलोक कुमार के साथ हर गुनाह में शामिल रही है. पुलिस इन दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके लिए कोर्ट में अर्जी लग गई है.

केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा का स्टिंग कर उनसे 22 अप्रैल को 2 करोड़ रुपये वसूलने आई नीशू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने बताया था कि मास्टरमाइंड प्रतिनिधि चैनल का मालिक आलोक कुमार है.

जब नीशू केंद्रीय मंत्री से वसूली करने आई थी तो उस समय आलोक मंत्री के अस्पताल में था. वह पुलिस देखकर मौके से भाग गया. पुलिस की तीन टीमें आलोक की गिरफ्तारी में लगी थीं. पुलिस ने 2 मई को आलोक और उसकी साथी निशा को पश्चिम बंगाल के कोलकता के थाना न्यू मार्केट स्थित रीगल होटल से गिरफ्तार किया है.

दोनों को कोलकाता के न्यायालय मेट्रेपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर नोएडा भेजा था. अब दोनों जिला जेल में बंद है. नोएडा सेक्टर 20 थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के 5 दिन रिमांड की अर्जी लगाई गई है ताकि आरोपियों से मामले से जुड़े हाई प्रोफाइल लोगों के स्टिंग की वीडियो बरामद की जा सके.

एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि गिरफ्तार की गई पत्रकार निशा मास्टरमाइंड आलोक के साथ हर अपराध में शामिल रही है. अधिकतर स्टिंग ऑपरेशन में उसकी भूमिका रही है. निशा का नाम आलोक के करीबियों में है. इसी के चलते पुलिस आलोक के अलावा निशा को भी रिमांड पर लेगी. दूसरी तरफ मामले में फरार आरोपी खालिद की तलाश में भी पुलिस छापेमारी कर रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन