Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

एथनॉल मंत्री गडकरी जी के कारनामों का पुलिंदा अब बिखरने लगा है!

केंद्र सरकार ऑटो कंपनियों से E20 पर झूठ क्यों बुलवा रही है?

Front page of Dainik Bhaskar Himachal edition, dated 08-07-2026, with a large Hindi headline about oil companies raising prices and a data/chart box.

देश भर की जनता को ई20 एथनॉल चिपका रहे नितिन गडकरी का झूठ उनपर उल्टा पड़ने लगा है। लोग आक्रोशित हैं। जनता चीख रही है। सुनने की बजाय सरकार कान में रुई ठूंसकर झूठ पर झूठ बोल और बुलवाए जा रही है। अब लोगों की बीएमडब्ल्यू, डिफेंडर और मर्सिडीज जैसी कारें बंद हो रही हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने एक कदम आगे जाकर कार कंपनियों द्वारा सरकार से बुलाए गये झूठ की पोल खोल दी है। नीचे पढ़ें…


अरविंद केजरीवाल-

केंद्र सरकार ऑटो कंपनियों से E20 पर झूठ क्यों बुलवा रही है?

6 ऑटो कंपनियों को बुलाकर कहा गया कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलें कि E20 से कोई नुकसान नहीं होता और गैर-E20 गाड़ियों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इनमें से तीन कंपनियों.. मारुति सुजुकी, टोयोटा और हीरो मोटोकॉर्प ने देश से झूठ बोला। मेरे पास इन कंपनियों के ‘ओनर मैनुअल’ हैं, जो साबित करते हैं कि इन्होंने देश से झूठ बोला।

Panel explains fuels containing alcohol; list of risks of petrol with >10% ethanol: damage to paint, rubber fuel lines, corrosion, and poor drivability (circled).
Part of a fuel recommendation sheet describing Petrol/Ethanol blends (gasohol) and that blends with up to 10% ethanol may be used.
Section of a vehicle manual: guidance on using ethanol-blended gasoline and a fuel quality notice.

दीपक के दास

टाइम्स ऑफ इंडिया में मेरी रिपोर्ट उस समिति की सिफारिशों पर आधारित है, जिसकी रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है और जिसने E20 (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) लागू करने की अनुशंसा की थी।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष इस प्रकार हैं—

  • एक ऑटोमोबाइल कंपनी (OEM) के E10 (10% एथेनॉल मिश्रण) के अनुरूप इंजन का परीक्षण केवल 400 घंटे तक किया गया।
  • दूसरे मामले में E10 कार इंजन का परीक्षण 809 घंटे तक किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के परीक्षण आमतौर पर कम से कम 2,000 घंटे तक किए जाने चाहिए। यानी E20 की सिफारिश जिस परीक्षण के आधार पर की गई, वह मानक अवधि से काफी कम समय का था।

Front page of a newspaper with large bold headlines: 'E20 fuel may damage rubber parts in E10 cars, said unpublished report' and subheadings about Saudi crude prices and CNG/EV share of June vehicle sales.
Newspaper article page with headline 'E20 test flags issues with turbo-charged BS-VI engine', 'Continued from P1', and multiple columns of text discussing fuel tests and engine durability.

इतनी बड़ी कारों के मालिक क्यों नहीं बोल पा रहे? उनकी कार में खरोंच लग जाए तो उतर कर ठेले वाले से पैसा माँगने लग जाते हैं। यहाँ मैकेनिक राज़ बता रहा है कि सौ से अधिक फ़्यूल पंप बदले गए हैं।
-रवीश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन