Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

न्यूज चैनलों से हार गया न्यूज चैनलों के संपादकों का संपादक! देखें वीडियो

जाने-माने पत्रकार एनके सिंह ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) के संस्थापकों में रहे हैं. बीईए के मास्टरमाइंड कहिए या जनक कहिए, एनके सिंह इस संस्था के जरिए टीवी के संपादकों को एक मंच पर लाए. टीवी पर कंटेंट क्या चले, क्या न चले, इसको लेकर ये बॉडी फैसले लेने लगी.

एनके सिंह न्यूज चैनलों के एडिटर्स की संस्था बीईए की तरफ से आम जनता हो या सरकारें, सब तक अपनी बात रखते. एनके सिंह फैक्ट्स के साथ अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं. अब यही एनके सिंह न्यूज चैनलों के संपादकों से निराश हैं.

एनके सिंह ने अपनी पीड़ा-व्यथा का सार्वजनिक इजहार आजमगढ़ महोत्सव में मीडिया केंद्रित परिचर्चा के दौरान किया. एनके सिंह कभी इतने निराश नहीं थे. एनके सिंह टीवी मीडिया पर आरोप लगाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जाने जाते रहे हैं. पर अब एनके सिंह खुद मान चुके हैं वे हार गए हैं.

वे मानते हैं कि टीवी चैनलों और इसके संपादकों को जवाबदेह न बना पाए. एनके सिंह आज के टीवी संपादकों के दिल-दिमाग पर भी सवाल उठाते हैं. इनके पढ़े-लिखे होने पर सवाल उठाते हैं. ये पूरा वीडियो मीडिया से जुड़े लोगों और मीडिया में रुचि रखने वाले नागरिकों के लिए जरूर देखने-सुनने योग्य है.


इसे भी पढ़ें-देखें-

न्यूज24 पत्रकार राजीव रंजन सिंह बोले- हिंदी न्यूज चैनल उम्र की 19 साल की दहलीज पर पहुंच कर लड़खड़ा रहे, देखें वीडियो

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन