Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

नोएडा मीडिया क्लब ने ‘फ्री स्पीच अवार्ड 2019’ के विजेताओं का नाम घोषित किया

नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा आयोजित फ्री स्पीच अवार्ड 2019 के विजेताओं के नामों की घोषणा रविवार को क्लब की वार्षिक बैठक के दौरान की गई। एनएमसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर के बेस्ट रिपोर्टर ओर बेस्ट फोटोग्राफर के लिए एक प्रतियोगिता रखी थी। इसमे पूरे देश के अलग अलग हिस्सों से करीब 150 आवेदन 25 अक्टूबर तक प्राप्त हुए थे।

एनएमसी के मीडिया प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि क्लब द्वारा आमंत्रित पांच सदस्यों की जूरी ने 2 नवंबर को तीन राउंड बैठक कर दोनों कैटेगरी में तीन तीन विजेताओ का चयन किया। जूरी में शम्भूनाथ शुक्ल, श्रीनंद झा, राजीव गुप्ता, अनल पत्रवाल और ताशी शामिल थे।

न्यूज़ रिपोर्टर कैटेगरी में अरविंद शुक्ल (गांव कनेक्शन) को उनकी किसानों पर आधारित खबर के लिए प्रथम स्थान के लिए चुना गया। दैनिक भास्कर जयपुर के आनंद चौधरी को उनकी प्रसव पीड़ा पर आधारित खबर के लिये द्वितीय स्थान के लिए चुना गया। वहीं दैनिक जागरण मुरादाबाद के रितेश द्विवेदी को उनकी गो-मांस पर आधारित खबर के लिए तीसरे स्थान के लिए चुना गया है।

फोटोग्राफर कैटेगरी के लिए जूरी ने हिन्दुतान टाइम्स नोएडा के सुनील घोष को प्रथम, सलमान अली हिंदुस्तान हिंदी नोएडा को द्वतीय तथा टाइम्स ऑफ इंडिया के हिमांशु सिंह को तृतीय स्थान के लिए चुना। इन विजेताओं को क्रमशः 25, 15 तथा 10 हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे।

नोएडा सेक्टर 50 स्थित मेघदूतम पार्क के एम्फीथिएटर में आयोजित नोएडा मीडिया क्लब की वार्षिक बैठक एवं दिवाली मिलान के अवसर पर अवार्ड के विजेताओं की घोषणा के साथ ही क्लब के महासचिव विनोद राजपूत ने महासभा के समक्ष कुछ प्रस्ताव भी रखे जिन्हें ध्वनिमत से पास कर दिया गया।

महासभा की बैठक में कार्यकारिणी के अलावा बहुतायत की संख्या में क्लब के सदस्य अपने परिवार के साथ पहुंचे। बैठक के बाद सभी ने एक साथ भोजन किया।

बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई जो करीब 4 बजे तक चली। बैठक का संचालन अनिल चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चौधरी, अनिल निगम, विनोद शर्मा, देवेंद्र बैसोया, निर्मेश त्यागी, संतोष सिंह, निरंकार सिंह, पंकज पराशर आदि मौजूद रहे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन