मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आई है। देश के तीन प्रतिष्ठित मीडिया समूह—नेटवर्क18, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और एनडीटीवी प्रॉफिट—ने अपने अलग-अलग विभागों में अनुभवी उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
नेटवर्क18 मीडिया (Network18 Media & Investments Ltd.)
नोएडा स्थित कार्यालय के लिए ‘CNN News18’ (Showsha) और ‘News18 India’ में भर्ती निकाली गई है।
- मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर (एंटरटेनमेंट बीट) – उम्मीदवार के पास 2 से 4 साल का अनुभव होना चाहिए। सोशल मीडिया, वीडियो और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट अंग्रेजी कंटेंट बनाने का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- न्यूज राइटर (Tech & Auto) – किसी प्रतिष्ठित डिजिटल प्लेटफॉर्म के टेक/गैजेट डेस्क पर कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी है। आवेदक को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल (खासकर ईवी और मोबिलिटी-टेक) सेक्टर की अच्छी समझ होनी चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (Bennett, Coleman & Co. Ltd.)
देश के अग्रणी मीडिया संस्थान ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ समूह ने भी अपने विभिन्न प्रकाशनों के लिए एडिटर्स, फीचर राइटर्स और रिपोर्टर्स की भर्ती की है।
ये नियुक्तियां मुंबई, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद और चेन्नई के लिए की जाएंगी।
चयनित उम्मीदवारों को ‘The Times of India’, ‘The Economic Times’ और ‘TOI Metro Supplements’ जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में काम करने का अवसर मिलेगा।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार अपना रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं।

एनडीटीवी प्रॉफिट (NDTV Profit)
एनडीटीवी ग्रुप के बिजनेस चैनल ‘एनडीटीवी प्रॉफिट’ ने अपनी डिजिटल टीम में भर्ती शुरू की है।
- डेटा जर्नलिस्ट (Data Journalist) – यह नियुक्ति मुंबई के लिए होगी। उम्मीदवार के पास जर्नलिज्म, डेटा रिपोर्टिंग या संबंधित क्षेत्र में 2 से 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
- स्क्रिप्ट राइटर (Producer) – मार्केट की गहरी समझ और स्क्रिप्ट लेखन में अनुभव आवश्यक है।
आवेदन भेजने का ईमेल पता है: [email protected]



