Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पश्चिम बंगाल के टीवी पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता का हृदयाघात से निधन

बराकर। पश्चिम बंगाल के कुल्टी निवासी स्थानीय टीवी पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता का 11 जुलाई देर संध्या देहांत हो गया। हृदयाघात से उनकी मृत्यु बुधवार को हो गयी। पिछले कई दिनों से पत्रकार ओपी गुप्ता अस्वस्थ चल रहे थे और बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने के बाद दुर्गापुर स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका हृदयाघात से निधन हो गया।

उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह उनके कुल्टी श्रीपुर रोड स्थित निवास पर लाया गया। उनकी मृत्यु से पूरे शिल्पांचल में मीडिया, राजनीति तथा सामाजिक क्षेत्र से जुडेलोगों में शोक व्याप्त है। गौरतलब है कि ओपी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय थे। ओपी के अंतिम शव के दर्शन हेतु ग्रीनपॉइंट अकादमी के निदेशक डॉ रामबालक शर्मा सहित पत्रकार उनके कुल्टी स्थित घर पहुंचे।

पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बराकर मनबडिया स्थित सेल के मुक्तिधाम में 12 जुलाई गुरुवार को किया गया। आसनसोल जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से संजीब यादव सहित पत्रकार बिकास कुमार शर्मा और राबिशंकर चौबे आदि अंतिम यात्रा में शामिल हुए और ओपी के निधन को स्थानीय पत्रकारिता हेतु अपूरणीय क्षति बताई। स्व गुप्ता के पांच वर्षीय पुत्र नैतिक ने मुखाग्नि दी। ओपी अपने पीछे 7 वर्षीय पुत्री अक्षरा गुप्ता एवं दरमपत्नी उषा गुप्ता को छोड़ गए हैं। ओपी गुप्ता पत्रकारिता के साथ-साथ अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान पूरे शिल्पांचल में बना चुके थे।

https://www.youtube.com/watch?v=nMezhrUB1cU

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन