Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

कोश्यारी से अधिक पदम भूषण के हकदार जनरल खंडूड़ी हैं!

  • सीधे पदम भूषण मिलने से हैरत में पड़ गये हैं विरोधी
  • महाराष्ट्र में लोकतंत्र बचाया, पुरस्कार तो मिलना ही था

गुणानंद जखमोला-

भगतदा को पदम भूषण मिलने की हार्दिक शुभकामनाएं। उनको यह पुरस्कार मिला तो संभवत उनका बड़ा योगदान रहा ही होगा। निश्चित तोर पर है भी। सभवत इसलिए भी मिला होगा कि उन्होंने महाराष्ट्र में सुबह सुबह लोकतंत्र को बचाया था। या इसलिए भी मिला हो सकता है कि गर्वनर रहते हुए वो सीधे विधायक उमेश कुमार के घर पहुंच गये थे। संभवतः बहुत जरूरी काम रहा होगा, इसलिए प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया।

देश हित में ऐसे काम किये जाते हैं। खैर, जो काम वो उत्तराखंड में सीएम रहते नहीं कर सके, उन्होंने महाराष्ट्र में वो सब बेहतरीन कार्य किये। महाराष्ट्र के लोग आज तक उनका गुणगान करते नहीं थकते। सबसे अहम बात यह है कि भगत दा ने हाल में अंगदान करने का महान कार्य किया है। संभवतः इसलिए भी मिला होगा। विरोधी हैरत में हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि भगतदा ने उत्तराखंड और देश की अथक सेवा की है।

मुझे खुशी है कि भगत दा को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार मिला है, पर मलाल है कि यदि यही पुरस्कार पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी को भी मिल जाता तो क्या बुरा था? बशर्ते राजनीतिक आधार हो। जनरल खंडूड़ी का देश और समाज के प्रति कोश्यारी से अधिक योगदान रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि जनरल खंडूड़ी मौजूदा समय में जीवन की सांध्यवेला में हैं और मूवमेंट नहीं कर रहे हैं। हो सकता है कि सरकार और पदम पुरस्कार कमेटी उन्हें और अच्छा यानी भारत रत्न देने की सोच रही हो।

बहरहाल, भगतदा को एक बार फिर बधाई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन