Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

‘पहल प्रसंग’ का आयोजन नौ और दस जुलाई को

हिंदी जगत की अनिवार्य पत्रिका के रूप में मान्‍य पहल के चालीस वर्ष पूरे होने और सेंचुरी अंक के प्रकाशन के अवसर पर विवेचना रंग मण्डल, कहानी मंच और सुर पराग के संयुक्त तत्वावधान में 9 व 10 जुलाई को पहल प्रसंग का आयोजन रानी दुर्गावती संग्रहालय की कला वीथि‍का में किया गया है। इस दो दिवसीय आयोजन में देश भर के लगभग 25 साहित्यकार, चित्रकार और रंगकर्मी शामिल होंगे।

विवेचना रंग मण्डल के अरूण पाण्डेय, कहानी मंच के रमेश सैनी और सुर पराग के मुरलीधर नागराज ने जानकारी दी कि पहल प्रसंग समारोह की शुरूआत 9 जुलाई को सुभद्रा कुमार चौहान के स्मारक से होगी। यहां से रानी दुर्गावती संग्रहालय की कला वीथ‍िका तक रंगयात्रा निकलेगी। इसमें सभी साहित्यकार, चित्रकार और रंगकर्मी शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम में विख्यात कलाकार अशोक भौमिक, विनय अम्बर द्वारा निर्मित पहल के अंकों के मुखौटों और कविताओं की पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 

राजकुमार केसवानी शुरूआती वक्तव्य देंगे और आलोचक व कवि पंकज चतुर्वेदी पहल पर रिपोर्ट करेंगे। पटना के कर्मेन्दु श‍िश‍िर जर्मनी में पहल पर केन्‍द्रि‍त कार्य व शोध पर टिप्पणी करेंगे। प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल, राजेश जोशी, नरेन्द्र जैन, नरेश सक्सेना, लीलाधर मंडलेाई व बाबूषा कोहली काव्य पाठ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखक जितेन्द्र भाटिया करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन