Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लैंडिंग के वक्त रिहाइशी इलाके में गिरा पाकिस्तानी विमान, दर्जनों मरे

बुरी खबर पाकिस्तान से आ रही है. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस यानि PIA का एक जहाज कराची एयरपोर्ट के पास एक रिहाइशी इलाके में क्रैश हो गया. दर्जनों लोगों के मारे जाने की सूचना है. जहाज पर क्रू समेत लगभग 100 लोग सवार थे.

ये जहाज लाहौर से कराची आ रहा था. बताया जाता है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स का ये प्लेन तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ. बताया जाता है कि विमान के उतरने से एक मिनट पहले उसका संपर्क टूट गया था.

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुआ PIA विमान A320 था. विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जहाज मॉडल कॉलोनी के पास जिन्ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. ये विमान हादसा कराची में लैंडिंग से ठीक एक मिनट पहले हुआ.

रिहायशी इलाके में यात्री विमान गिरने से हड़कंप मच गया. कई मकानों में आग लग गई. दुर्घटनास्थल से धुएं के गुबार उठते दिखाई दे रहे हैं. एंबुलेंस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पाकिस्तानी सेना क्विक रिएक्शन फोर्स और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वे राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन