Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

लोहरदगा के पत्रकारों की करतूत, साथी पत्रकार की नाबालिग युवती के साथ एडिटेड फोटो किया वायरल

एक बार फिर से पत्रकारिता की गरिमा तार तार होने की खबर सामने आई है। खबर झारखंड राज्य के लोहरदगा जिले की है। जी मीडिया के पत्रकार पारस कुमार साहू एवं एक अन्य पत्रकार अमर कुमार गोस्वामी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह को आवेदन भेजा गया है।

इन दोनों पत्रकारों पर बेहद गंभीर एवं सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं। इन पर आरोप है कि इन दोनों ही पत्रकारों ने तकनीक का दुरुपयोग कर एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार किशोर कुमार वर्मा की फोटो को एक नाबालिग युवती के साथ पहले अपने साथी पत्रकार गौतम लेनिन के मोबाइल पर भेजा। तत्पश्चात उसका स्क्रीन शॉट लेकर गलत नीयत से उसे वायरल कराने का काम भी किया।

वायरल फोटो में जो युवती है वो नाबालिग है एवं अल्पसंख्यक समाज से आती है। इस प्रकरण से पत्रकार एवं पत्रकारिता के पेशे को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। अब यह सवाल उठने लगा है कि खबरों को पहले दिखाने की होड़ इतनी ज्यादा हो गई है कि पत्रकार आपस में ही दुश्मन बनकर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिशों में संलिप्त होते जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार पारस कुमार साहू और अमर कुमार गोस्वामी लगातार अपने दूसरे पत्रकार साथियों की छवि धूमिल करने के लिए इस तरह की एडिटेड तस्वीरों को वायरल कराने का काम करते रहते हैं। पहले भी ये दोनों पत्रकार कई विवादों में फंस चुके हैं। एक बार फिर से दोनों के गलत इरादे का पर्दाफाश हो गया है।

अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पत्रकार गौतम लेनिन ने लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमां को आवेदन देकर पूरे मामले की पड़ताल एवं कार्रवाई की मांग की गई है। लोगों की निगाहें अब कार्रवाई की ओर लगी हुई है। लोहरदगा एसपी और संबंधित चैनल के संपादक आरोपियों पर कितना ठोस एक्शन लेते हैं, ये देखने की बात होगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन