Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बेनेट कोलमैन कंपनी में पार्थ सिन्‍हा ने इस शीर्ष पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्‍ली: The Times of India और The Economic Times जैसे बड़े अखबारों का नेतृत्व करने वाले समूह बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) के प्रेसिडेंट और चीफ ब्रांड ऑफिसर पार्थ सिन्‍हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए सिन्‍हा ने बताया कि वे पहले ही इस्तीफा दे चुके थे और पिछले महीने अपनी नोटिस पीरियड की अवधि पूरी कर ली है। वर्तमान में उन्होंने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सलाहकार की भूमिका संभाल ली है, हालांकि उन्होंने कंपनी का नाम नहीं लिया।

पार्थ सिन्‍हा को जुलाई 2024 में BCCL के प्रेसिडेंट और चीफ ब्रांड ऑफिसर के रूप में पदोन्नत किया गया था। इससे पहले वे ‘प्रेसिडेंट, रिस्पॉन्स’ के रूप में कार्यरत थे। इसी दौरान BCCL ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला को ‘प्रेसिडेंट और हेड ऑफ रिस्पॉन्स’ नियुक्त किया था।

अपने कार्यकाल के दौरान सिन्‍हा ने The Times of India, The Economic Times, Times Internet Media Services (TIMS) और समूह की भाषायी प्रकाशनों समेत कई प्रमुख वर्टिकल्स की ब्रांडिंग को लीड किया। उन्होंने ब्रांड की पहचान मजबूत करने, ऑडियंस एंगेजमेंट बढ़ाने और नए बाजारों के लिए प्रोडक्ट लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, उनका फोकस ब्रांड और कंटेंट रणनीति को राजस्व वृद्धि के साथ जोड़ने पर रहा।

पार्थ सिन्‍हा की पृष्ठभूमि बहुआयामी रही है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूक्लियर डिजाइन इंजीनियर के रूप में की थी। इसके बाद वे बैंकिंग और स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग से होते हुए विज्ञापन की दुनिया में आए, जहाँ उन्होंने Ogilvy, Publicis, BBH और McCann Worldgroup जैसी प्रतिष्ठित एजेंसियों में नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन