Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

बिहार में खबर पसंद नहीं आई तो पत्रकार को उठा ले गया दबंग, हाथ-पांव बांध कमरे में बंद किया

बिहार में राजदेव रंजन की हत्या और नालंदा के राजेश सिंह को जान से मारने की धमकी के बाद अररिया के एक पत्रकार के अपहरण का मामला सामने आया है। मनमाफिक खबर न लिखने से भड़के दबंग ने एक स्‍थानीय दैनिक के लिए काम करने वाले पत्रकार हेमंत ठाकुर का घर से अपहरण कर लिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद पत्रकार जैसे तैसे छूटकर घर पहुंचा। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

बिहार में राजदेव रंजन की हत्या और नालंदा के राजेश सिंह को जान से मारने की धमकी के बाद अररिया के एक पत्रकार के अपहरण का मामला सामने आया है। मनमाफिक खबर न लिखने से भड़के दबंग ने एक स्‍थानीय दैनिक के लिए काम करने वाले पत्रकार हेमंत ठाकुर का घर से अपहरण कर लिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद पत्रकार जैसे तैसे छूटकर घर पहुंचा। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

पत्रकार हेमंत ठाकुर एक स्‍थानीय अखबार के‌ लिए रिपोर्टिंग करते हैं। आरोप है कि ठेकेदारी करने वाला दबंग हाजी लड्डन रविवार को उनके घर आया और एक खबर के बारे में बात करने के लिए उन्हें साथ ले जाने लगा। हेमंत ने मना किया तो धमकी देकर जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और एक सरकारी अस्पताल में ले गया। हेमंत ने बताया कि वहां उसे एक कमरे में बंद करने के बाद लड्डन ने एक मरीज के हाथ में चाकू देते हुए कहा कि अगर यह बाहर निकलने का प्रयास करे तो इसे मार देना।

इसके बाद लड्डन ने बाहर से कमरा बंद कर दिया और चला गया। उसके जाने के बाद हेमंत ने शोर मचाया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे जैसे तैसे बाहर निकाला। इसके बाद हेमंत अपने घर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पत्रकार हेमंत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने में आवेदन दे दिया है। आवेदन में हेमंत ने कहा है कि खुद को समाजसेवी कहने वाले आजाद नगर निवासी एकबाल अहमद सबा उर्फ लड्डन हाजी रविवार सुबह मेरे घर पहुंचे। किसी खबर को कवर करने के लिए मुझे अपने साथ जाने को कहा। मना करने पर वे जबरन मुझे अपने साथ ले गया। इसके बाद वे मुझे पीछे के रास्ते से सदर अस्पताल के दूसरे तल्ले पर ले गया। जहां मेरा हाथ-पांव बांध कर अस्पताल के एक कमरे में कैद कर दिया।

इसके बाद उसने मुंह में नशा की दवा छिड़क कर बेहोश करने की कोशिश की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें :

https://www.youtube.com/watch?v=_Yx-oq20Lm4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन