Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

किसान प्रोटेस्ट कवर कर रहे पत्रकार मनदीप पुनिया के एक्स अकाउंट बंद! देखें वीडियो

किसान आंदोलन की लगातार ग्राउण्ड रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार मनदीप पुनिया और गांव सवेरा का एक्स अकाउंट बंद कर दिया गया. इस सिलसिले में मनदीप ने भड़ास को एक वीडियो भी भेजा है. अपने एक मिनट के वीडियो में पत्रकार ने क्या कुछ कहा है उसे आप नीचे सुनिए, उससे पहले पढ़िए मनदीप का अकाउंट बंद होने पर किसने क्या लिखा है?

बजरंग पुनिया-
ग्रामीण संकट और किसान मज़दूर आंदोलनों की सही खबर दिखाने वाला चैनल गाँव सवेरा और पत्रकार मनदीप पुनिया का ट्विटर अकाउंट भारत सरकार ने बंद कर दिया है जोकि बहुत ग़लत है. यह भारत की स्वतंत्र प्रेस पर हमला है, पत्रकारों पर हमला है. हम सभी पहलवान पत्रकारों के बोलने की आज़ादी के साथ खड़े हैं.

प्रकाश के रे-
युवा रिपोर्टर मनदीप पुनिया और गांव सवेरा, अनेक किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं के अकाउंट बंद करना अनुचित है. इन आदेशों को सरकार को वापस लेना चाहिए. अभिव्यक्ति और सूचना पर पहरा लगाना दमन ही है.

रवीश कुमार-
शर्मनाक है। मनदीप पुनिया को कितनी बार रोका जाता रहेगा। जनता के पैसा का विज्ञापन गोदी मीडिया हड़प रहा है। वहाँ रिपोर्टिंग बंद है। जनता के बीच किसी तरह रिपोर्टिंग करने वालों का अकाउंट और पोर्टल बंद किया जा रहा है। उनकी अभिव्यक्ति ही नहीं आजीविका पर भी हमला हो रहा है। सरकार को तुरंत आदेश वापस लेना चाहिए।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1757723145543508080?t=iTicdTwtmrYKmAsDoiQz5g&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन