Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

सीएम के मीडिया सलाहकार बने पत्रकार पंकज कुमार झा

लंबे समय से भाजपा से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार झा को लेकर सूचना आ रही है कि उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है.

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से प्रसारण पत्रकारिता में एसए की शिक्षा प्राप्त कर चुके पंकज झा वर्ष 2004 से भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं.

2005 से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं. वे 2004 से अब तक प्रदेश भाजपा के आधिकारिक मुखपत्र दीपकमल के संपादक नियुक्त थे. इसके साथ ही वे नीति और अनुसंधान विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य, पुस्तकालय विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य रह चुके हैं.

बता दें कि अमेरिका, मेक्सिको, थाईलैंड और नेपाल का दौरा कर चुके पंकज कुमार झा पिछले तीन लोकसभा व 4 विधानसभा चुनावों में प्रदेश मीडिया एवं अन्य विभागों में महत्वपूर्ण सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं.

उन्होंने बतौर स्वतंत्र विश्लेषक, राजनीतिक टिप्पणीकार दैनिक जागरण समेत देश भर के पत्र-पत्रिकाओं में हजार से अधिक सामयिक आलेख-टिप्पणियां लिखी हैं. साथ ही साप्ताहिक पांचजन्य के पैनलिस्ट लेखक के रूप में पत्रिका में नियमित लेखन करते रहे हैं.

पार्टी प्रवक्ताओं एवं नेताओं के लिए तथ्यों पर आधारित शोध टॉकिंग प्वाइंट के लेखन के साथ माइक्रो ब्लॉगिंग, वेबसाइटों पर विमर्श इत्यादि में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन