Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नून रोटी प्रकरण में पत्रकारों को फंसाने के खिलाफ मीडियाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

नमक रोटी पर रार, अफसरों को बचाने के लिए पत्रकारों पर झूठा वार, आक्रोशित पत्रकारों ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, पीपीसी व उपजा के दर्जनों पत्रकार रहे मौजूद…

मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा पत्रकार पवन जायसवाल के साथ कई पत्रकारों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। जिलाधिकारी के इस तानाशाही कृत्य से समूचे पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। पत्रकार प्रेस क्लब व उपजा के दर्जनों पत्रकार मंडलायुक्त आनंद कुमार सिंह के कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे थे। परंतु समय देने के बावजूद मंडलायुक्त पत्रकारों से नही मिले।

इससे आक्रोशित पत्रकार नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मंडलायुक्त मौके पर पहुंचे। मंडलायुक्त ने डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव को भी मौके पर बुला लिया। इस दौरान पीपीसी के पूर्वांचल संयोजक/जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी व उपजा के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने मंडलायुक्त व डीआईजी को बताया कि जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने छात्र एवं छात्राओं को नमक रोटी खिलाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने के लिए पत्रकार पवन जायसवाल सहित तीन लोगों के खिलाफ अहरौरा थाने में फर्जी ढंग से गंभीर आपराधिक मुकदमा दर्ज करवा कर पत्रकारों को उत्पीड़ित करा रहे हैं। जिलाधिकारी के इस तानाशाही कृत्य से स्वच्छ पत्रकारिता की आजादी छीनने के साथ पत्रकारों की अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा हमला किया जा रहा है।

पत्रकारों ने कहा कि नमक रोटी की रार में डीएम अपने मातहतों को बचाने के लिए पूरी प्रतिष्ठा दांव पर लगाकर चौथे स्तम्भ पर हमला कर रहे हैं। इसे पत्रकार समाज किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। आक्रोशित पत्रकारों ने दो अन्य पत्रकार प्रताड़ना का मामला मंडलायुक्त व डीआईजी के समक्ष रखा। अफसरों ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि मामले में किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी। जो दोषी अधिकारी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। अफसरों के आश्वासन पर पत्रकारों ने उन्हें ज्ञापन सौंपने के बाद धरना खत्म कर दिया और वापस लौट गए। इस दौरान संजय दुबे, मेराज खान, अनुराग दुबे, आबिद अली, तौसीफ अहमद, बृजेश गौंड, दीपचंद्र, आजाद अली, प्रवीण तिवारी, रामलाल साहनी, इकबाल अहमद, मुकेश पांडेय, धीरेंद्र गुप्ता, नितिन अवस्थी, राजकुमार उपाध्याय, देव् गुप्ता, सुशील सिंह, विश्वजीत दुबे, अजय गुप्ता, जेपी पटेल, अनिल पटेल, जफर अहमद सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

पूरे प्रकरण को समझने के लिए इस वीडियो को भी देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन