Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ग्वालियर के पत्रकार ब्रजेश शर्मा का निधन

हरीश पाठक-

पत्रकारिता में अपनी बेबाकी और तेज तर्रार शैली के कारण जाने जानेवाले Brijesh Sharma का 2 अक्टूबर को ग्वालियर के सिम्स अस्पताल में उस वक्त निधन हो गया जब तीसरी बार पड़े दिल के दौरे के बाद उन्हें मुरैना से ग्वालियर लाया गया था।

वे आईसीयू में थे और डॉक्टर एंजियोप्लास्टी की तैयारी कर रहे थे। उन्हें एनजियोग्राफ़ी की टेबल पर लेटाया जा चुका था कि अंतिम दौरे से उनका प्राणांत हो गया। वे सिम्स के चिकित्सक, कार्डियोलोजिस्ट डॉ दुष्यंत देव की देखरेख में थे।

एक जमाने में एसएफआई के सक्रिय कार्यकर्ता रहे ब्रजेश शर्मा ने ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज से एलएलबी किया था।वे भोपाल रह कर फ्रीलांस पत्रकारिता कर रहे थे।वे अपने पीछे पत्नी भूदेवी शर्मा को छोड़ गए हैं।

मुरैना के बरोखर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखग्नि उनके सबसे छोटे भाई राजेश शर्मा ने दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन