Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

विधायक जी दिवाली पर कुछ कर रहे हैं क्या?

चंद्र मोहन द्विवेदी-

मुझे अभी एक फोनकॉल आया जिनसे बात कर मुझे खुद में शर्म आने लगी. फोनकॉल करने वाली एक महिला थीं, जो यूट्यूब पर न्यूज़ चैनल चलाती हैं. दरअसल बीते विधानसभा चुनाव के वक़्त एक प्रत्याशी के लिए मैंने PR और content के हिस्से में कुछ काम किया था, तभी वहाँ उक्त महिला से परिचय हुआ था. वो प्रत्याशी अब विधायक हैं.

अभी कॉल करके तथाकथित महिला पत्रकार ने मुझसे पूछा कि आप दीपावली के लिए कुछ कर रहे हैं क्या? मेरे लिए ये प्रश्न थोड़ा अजीब था, तो मैंने कहा “मैं समझा नहीं!” फिर उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है कि विधायक जी दीपावली में हमारे लिए कर रहे हैं या नहीं?” इतना सुनते ही मेरे भीतर का सिद्धांतों वाला पत्रकार, उन मैडम को सुनाने का मन कर रहा था.

मैंने खुद पर कंट्रोल रखते हुए उन्हें बताया कि “मैम चूंकि विधायक जी से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं इसलिए मैंने सिर्फ़ चुनाव के वक़्त उनके लिए कुछ काम किया था, उसके बाद दोबारा मैं कभी उनसे मिलने भी नहीं गया. जहाँ तक रही त्योहार में लेन-देन की बात है तो आप स्वयं देख लीजिए.”

मैंने अप्रत्यक्ष रूप से एक पत्रकार के इस कृत्य पर थोड़ी नाराजगी भी जताई, फिर भी मैडम को समझ नहीं आया और वो विधायक जी के बंगले का पता पूछने लग गईं.

मुझे शर्म इसलिए आ रही है कि एक पत्रकार को इस तरह की उम्मीदें रखना शोभा नहीं देता. मैंने स्वयं पत्रकारिता में 16 साल बिताए हैं लेकिन दीपावली, होली तो कभी भी किसी से किसी तरह की न मांग की, उल्टे कुछ लोगों ने उपकृत करने का प्रयास किया तो ससम्मान मना कर दिया. भाई यदि स्वयं को पत्रकार कहते हैं तो कुछ तो रीढ़ सीधी रखें…

यहाँ स्पष्ट कर दूँ, विधायक जी से मेरी पारिवारिक बातचीत के अलावा और कोई बातचीत नहीं होती…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन