Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

महिला पत्रकार से दुष्कर्म के प्रयास में पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष गिरफ्तार

महिला पत्रकार के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी पौड़ी के पूर्व विधायक और वर्तमान पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत बेनाम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

महिला पत्रकार के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी पौड़ी के पूर्व विधायक और वर्तमान पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत बेनाम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

य़शपाल को पुलिस ने पौड़ी से गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया। न्यायालय ने यशपाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि देहरादून निवासी एक महिला पत्रकार ने देहरादून को डालनवाला थाने में 30 अगस्त को यशपाल के खिलाफ यौन हमले की जीरो एफआईआर दर्ज करायी थी। केस को उसी दिन पौड़ी ट्रांसफर कर दिया गया था जहां घटना हुयी थी। महिला पत्रकार देहरादून की एक स्थानीय एक मैगजीन में काम करती है।

यशपाल ने स्वतंत्रता दिवस पर मैगजीन में तीन हजार रूपए में एक विज्ञापन प्रकाशित करवाया था। इसी विज्ञापन के भुगतान के संबंध में महिला पत्रकार 23 अगस्त को पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक यशपाल से मिलने उनके ऑफिस गई थी। यशपाल ने अपने ऑफिस में ही महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और जबर्दस्ती करने की कोशिश की जिस पर पत्रकार वहां से चली आई।

इसके बाद यशपाल ने महिला पत्रकार को फोन कर उसके साथ अश्लील बातें करना और बात न मानने पर फोन पर धमकी देना शुरू कर दिया। महिला ने पुलिस को बेनाम के फोन की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई हैं। पुलिस ने य़शपाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354A(यौन उत्पीड़न), 506(धमकी देना), 294(अश्लील भाषा का प्रयोग करना), 376/511(दुष्कर्म का प्रयास), 354A और 354B के तहत केस दर्ज किया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन